संस्कृति इण्टरनेशनल- कैरम व शतरंज प्रतियोगिता सम्पन्न

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- संस्कृति इंटरनेशनल स्कूल में यजुर्वेद, अथर्ववेद, सामवेद एवं ऋग्वेद हाउस के मध्य अंतरगृह कैरम एवं शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय निदेशक अंकित यादव द्वारा कैरम में प्रथम स्ट्राइकर चलाकर एवं शतरंज की चाल शुरू करके किया गया। विद्यालय प्रधानाचार्या प्रियंका सिंह ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया तथा खेल भावना एवं अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला। कैरम प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कक्षा 2 (बालक वर्ग) में अनंत सिंह ने प्रथम, यश ने द्वितीय एवं आयुष यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि कक्षा 2 (बालिका वर्ग) में अदिति सिंह प्रथम, यशस्विनी द्वितीय एवं परी यादव तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा 3 (बालक वर्ग) में कृष्णा 1- प्रथम, कृष्णा 2 द्वितीय एवं लव तृतीय रहे, वहीं कक्षा 3 (बालिका वर्ग) में आशी यादव प्रथम, आर्या द्वितीय एवं वैष्णवी तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा 4 (बालक वर्ग) में उदयराज यादव प्रथम, शिवम यादव द्वितीय एवं अभि शर्मा तृतीय स्थान पर रहे, जबकि कक्षा 4 (बालिका वर्ग) में अनुष्का प्रथम, जानवी द्वितीय एवं समिक्षा तृतीय रहीं। कक्षा 5 एवं 6 (बालक वर्ग) में उज्ज्वल प्रथम, गोलू पाल द्वितीय एवं ऋषभ शाक्य तृतीय रहे, वहीं बालिका वर्ग में साक्षी प्रथम, वंशिका द्वितीय एवं अविका जैन तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा 7 एवं 8 (बालक वर्ग) में अभय कुमार ने प्रथम, कृष्णा यादव ने द्वितीय एवं अर्नव सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

वहीं शतरंज प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 5 तक आदिराज गुप्ता विजेता एवं अभयराज उपविजेता रहे, जबकि कक्षा 6 से 8 तक क्षितिज ने प्रथम एवं अभिमन्यु ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन पी.टी.आई. फरहान अज़ीज़ द्वारा किया गया। शतरंज रेफरी की भूमिका अमन कुमार ने निभाई तथा स्कोरिंग अश्वनी यादव एवं अभिषेक  द्वारा की गई।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आसई में महावीर स्वामी ने चातुर्मास कि‍या था व्यातीत

छठी शाताब्‍दी ईसा पूर्वा में जब बैदि‍क धर्म  के वि‍रूद्ध धार्मिक क्रांति‍  हुई और महात्‍मा बुद्ध तथा महावीर स्‍वामी ने इसका नेतृत्‍व कि‍या तो...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

सुनवर्षा से संसद तक गरीबों, वंचितों और कमजोरों की आवाज बने सांसद जितेन्द्र दोहरे

जितेन्द्र दोहरे का जीवन संघर्ष, सादगी और जनसेवा की ऐसी कहानी है, जो यह साबित करती है कि यदि इंसान के भीतर मेहनत, ईमानदारी...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

हर अवसर के लिए परफेक्ट साड़ी और सूट – सरदार जी साड़ी हाउस, इटावा

इटावा की प्रसिद्ध सुपर मार्केट, तिकोनिया में स्थित "सरदार जी साड़ी हाउस" एक ऐसा प्रतिष्ठान है जहाँ फैंसी साड़ियों और सलवार सूट की शानदार...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

विशुन चौधरी: पत्रकारिता में उत्कृष्टता के साथ प्रेस क्लब की स्थापना में सहयोगी

विशुन कुमार चौधरी का जन्म 26 जनवरी 1962 को पुराना शहर इटावा में मोहल्ला शाहग्रान में हुआ। यह मोहल्ला छिपैटी और पुरबिया टोला के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...