रूबेला उन्मूलन अभियान को लेकर जिला टास्क फोर्स की बैठक, 16 से 27 फरवरी तक चलेगा एम.आर. अभियान

Share This

नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत मीजिल्स–रूबेला (खसरा–रूबेला) उन्मूलन के प्रति प्रतिबद्धता के तहत दिनांक 30 जनवरी 2026 को जिलाधिकारी, इटावा की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स कमेटी की बैठक कलैक्ट्रेट सभागार, इटावा में सायं 05:30 बजे आयोजित की गई। बैठक में अभियान को अत्यंत गंभीरता से संचालित करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के समस्त स्कूलों/मदरसो में कक्षा 1 से 5 (5 से 10 वर्ष आयु) के सभी बच्चों को एम.आर. वैक्सीन से आच्छादित किया जाएगा। एम.आर. अभियान 16 फरवरी 2026 से 27 फरवरी 2026 तक नॉन आर.आई. दिवसों में (बुधवार एवं शनिवार को छोड़कर) संचालित किया जाएगा। यह अभियान प्रदेश के 45 जनपदों में राज्य स्तर से निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार लागू होगा।

निर्देशानुसार समस्त शहरी एवं ग्रामीण एएनएम अपने क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों/मदरसो की कार्ययोजना तय तिथियों में सुनिश्चित करेंगी। स्कूलों में गतिविधियाँ नॉन आर.आई. दिवसों पर होंगी। राज्य स्तर से प्रति दिन 100–125 बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित है। सभी स्कूलों में सत्रों को यूविन पोर्टल के एम.आर. कैंपेन टैब पर समय से नियोजित व प्रकाशित किया जाएगा। अभियान की प्रभावी निगरानी हेतु जनपद स्तरीय अधिकारियों को ब्लॉक व शहरी क्षेत्र आवंटित कर प्रशिक्षण, कार्ययोजना एवं सहयोगात्मक पर्यवेक्षण सुनिश्चित करने तथा जनपद/ब्लॉक/प्लानिंग यूनिट स्तर पर सायंकालीन समीक्षा बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए गए। रिपोर्टिंग यूविन पोर्टल की दैनिक प्रपत्रों व एच.एम.आई.एस. पोर्टल पर दर्ज की जाएगी।

अभियान में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के विशेष सहयोग पर बल दिया गया। टीकाकरण दिवस पर लक्षित बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु सत्र से एक दिन पूर्व स्कूलों/मदरसो में शिक्षकों के साथ अभिभावक बैठकों के आयोजन के निर्देश दिए गए। साथ ही अल्पसंख्यक समाज के धर्मगुरुओं, बुद्धिजीवियों, इमामों एवं संभ्रांत नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा जताई गई।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, अपर/उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सा अधीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, एनपीएसपी यूनिट, डीएमसी यूनिसेफ, वीसीसीएम यूएनडीपी, सीएसओ-गावी, जेएसआई सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

अंत में मुख्य चिकित्सा अधिकारी इटावा एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी इटावा ने आम जनमानस से अपील की कि प्रदेश व जनपद में 15 वर्ष तक के बच्चों में खसरे का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। शासन के निर्देशों के अनुपालन में स्कूलों/मदरसो में कक्षा 1 से 5 (5–10 वर्ष) के सभी बच्चों को एम.आर. वैक्सीन (खसरा–रूबेला) अवश्य लगवाकर बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा कि‍ले पर हुआ लोदि‍या का अधि‍कार, इब्राहि‍म लोहानी बने गवर्नर

1487 ई0 में जौनपुर तथा दि‍ल्‍ली  के लोदी वंश के बीच पुन:संधि‍  टूट गई। इटावा में बहलोल लोदी  तथा जौनपुर की  ओर से हुसैन...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

संघ के संस्कारों के साथ 55 वर्षों से राष्ट्रभक्ति की अखंड ज्योति थामें डॉ० रमाकान्त शर्मा

डॉ० रमाकान्त शर्मा का जन्म 17 नवम्बर 1957 को में हुआ। उनका बचपन ग्रामीण परिवेश में बीता, जहाँ सादगी, संस्कार और परिश्रम का संगम...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

स्वास्थ्य और शुद्धता की गारंटी शिवम डेरी फार्म इटावा का टुडेज स्पेशल बिलोना घी

भारत में घी को शुद्धता और स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है, और जब यह घी पारंपरिक बिलोना विधि से तैयार किया जाए, तो...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी: इटावा के एक अद्वितीय पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी का जन्म 3 फरवरी 1965 को कोठी कैस्त जसवंतनगर में हुआ। उनके पिता का नाम स्वर्गीय कौशलेंद्र नाथ चतुर्वेदी है  और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...