सैफई में यूपीयूएमएस एम्प्लॉइज़ एसोसिएशन का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Share This

सैफई (इटावा)। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई की यूपीयूएमएस एम्प्लॉइज़ एसोसिएशन का स्थापना दिवस शुक्रवार, 24 जनवरी को गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कुलपति प्रो.(डॉ.) अजय सिंह एवं कुलसचिव दीपक वर्मा (पी.सी.एस.) द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष शरद यादव ने कर्मचारियों एवं विश्वविद्यालय हित में एसोसिएशन द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि कर्मचारी विश्वविद्यालय की रीढ़ हैं और उनके सम्मान, अधिकार तथा हितों की रक्षा के लिए एसोसिएशन सतत रूप से कार्य करती रहेगी।

मुख्य अतिथि कुलपति प्रो.(डॉ.) अजय सिंह ने एम्प्लॉइज़ एसोसिएशन की सराहना करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए कर्मचारियों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के बिना विश्वविद्यालय का समग्र विकास संभव नहीं है और प्रशासन हमेशा सकारात्मक सहयोग के लिए तत्पर रहेगा।

कार्यक्रम में संकायाध्यक्ष डॉ. आदेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एस.पी. सिंह, डॉ. जे.पी. माथुरिया, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के.बी. अग्रवाल, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उमाशंकर सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों में महामंत्री राजीव कुमार, उपाध्यक्ष अमित शुक्ला, जाहिर उद्दीन, संजय सिन्हा, अमित सिंह, प्रह्लाद शुक्ला, राजेश यादव, स्वदेश दीक्षित, राजेश कुमार, सुदीप भदौरिया, जंत्री प्रसाद एवं राजेन्द्र अनुरागी सहित सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आजाद हिन्द फौज के शहीद हुये स्वोतत्रता संग्राम सेनानी

स्‍व0 काली चरन पुत्र स्व0  छोटे लाल निवासी ग्राम-भदामई पोस्‍ट - बसरेहर( इटावा ) मृत्‍यq& वि‍वरण उपलब्‍ध नहीं स्‍व0 रघुनाथ सिंह पुत्र स्‍व0...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता संजू चौधरी प्रगति और सेवा का संकल्प लेकर अपने क्षेत्र में काम करने वाले...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

हर अवसर के लिए परफेक्ट साड़ी और सूट – सरदार जी साड़ी हाउस, इटावा

इटावा की प्रसिद्ध सुपर मार्केट, तिकोनिया में स्थित "सरदार जी साड़ी हाउस" एक ऐसा प्रतिष्ठान है जहाँ फैंसी साड़ियों और सलवार सूट की शानदार...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

वी पी राजन: पत्रकार, जनप्रतिनिधि और समाज सेवक का अनूठा संगम

वरिष्ठ पत्रकार वी पी राजन, जिनका पूरा नाम वीर पाल सिंह राजन है, इटावा के प्रसिद्ध और सम्मानित पत्रकारों में से एक हैं। उनका...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...