भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष वेदप्रकाश गुप्ता के सरसईनावर स्थित आवास पर पहुंचकर उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

भेंट के अवसर पर जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने वेदप्रकाश गुप्ता को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा संगठन के प्रति उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि वेदप्रकाश गुप्ता का संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जिसे पार्टी सदैव स्मरण रखेगी।
वेदप्रकाश गुप्ता ने जिलाध्यक्ष सहित उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया और संगठन के कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

