शिवदत्त चतुर्वेदी भाषण प्रतियोगिता में भूमि कुमारी व आदिश्री यादव रहीं प्रथम

Share This

प्रदर्शनी के तत्वावधान में आयोजित पंडित शिवदत्त चतुर्वेदी भाषण प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतिस्पर्धाओं से विद्यार्थियों की प्रतिभा निखरती है और उनमें आत्मविश्वास के साथ अभिव्यक्ति की क्षमता विकसित होती है।

प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रदर्शनी कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य शांति स्वरूप पाठक ने पंडित शिवदत्त चतुर्वेदी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने कहा कि पंडित शिवदत्त चतुर्वेदी हिंदी संसार एवं ब्रज भाषा साहित्य की महान विभूति थे तथा उनकी स्मृति को सहेजने के लिए ऐसे आयोजन एक पवित्र अनुष्ठान के समान हैं।

इस अवसर पर प्रदर्शनी कार्यकारिणी सदस्य प्रेम शंकर शर्मा, सुरेश चंद्र त्रिपाठी, रविंद्र सिंह दुबे, विशन चंद्र अग्रवाल, धर्मेंद्र बंसल, केशव नारायण अग्रवाल सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

कनिष्ठ वर्ग में भूमि कुमारी ने प्रथम, फबेहा फातिमा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि अक्षत मिश्रा एवं प्रज्ञा को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान मिला। आर्यन सिंह एवं शिवम कुलश्रेष्ठ को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। शिशु वर्ग में आदिश्री यादव प्रथम, मैथिली चौधरी द्वितीय तथा शान्वी सचान एवं दिव्या ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान अर्जित किया।

कार्यक्रम के दौरान कवि प्रेम बाबू ‘प्रेम’, प्रतीक्षा चौधरी, देवेश शास्त्री, प्रशांत तिवारी, राजीव राज, हर्ष शर्मा एवं रोहित चौधरी ने काव्य पाठ कर वातावरण को साहित्यिक रंग से सराबोर किया।

इस अवसर पर सह जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. मुकेश यादव, प्रधानाचार्य गुफरान अहमद, संजय शर्मा, डॉ. उमेश यादव, राकेश मिश्र, ब्रजा नंद शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में अनुराग असफल, हरिशंकर त्रिपाठी एवं जगमोहन शुक्ल ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

कार्यक्रम का स्वागत संयोजक अजीत नारायण चतुर्वेदी ने किया तथा डॉ. कुश चतुर्वेदी ने आभार व्यक्त किया। आयोजन को सफल बनाने में प्रियांक मिश्र, नृपेंद्र चतुर्वेदी, अतुल भार्गव, अम्बरीष नारायण चतुर्वेदी, लव चतुर्वेदी सहित अनेक लोगों का सक्रिय योगदान रहा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

११ वीं ई० १२ वीं शताव्दी में इटावा

१०१८ ई० तक कन्नोज के राठौर वंशी राजा इटावा पर शासन करते रहे थे उसी समय जब महमूद गजनी भारत के बारहवें आक्रमण मैं...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

समाज और राजनीति को समर्पित इटावा के समाजवादी नेता वीरू भदौरिया

ठा. वीर भान सिंह भदौरिया, जिन्हें इटावा जनपद में लोग प्रेम से वीरू भदौरिया कहते हैं, का जन्म 2 अप्रैल 1970 को उदी, इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

इटावा लाइव के साथ डिजिटल एडवरटाइजिंग के लाभ

जनपद इटावा में विगत 13 वर्षो से न्यूज़ एवं आर्टिकल को लेकर एक विशेष स्थान रखने वाले इटावा लाइव के माध्यम से आप अपना...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

मरहूम पत्रकार मो. राशिद पत्रकारिता में निष्पक्षता और समर्पण की मिसाल

मोहम्मद राशिद, एक सम्मानित पत्रकार, जिन्होंने अपनी लेखनी से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई दिशा दी, का 13 दिसंबर 2024 को निधन हो...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...