इटावा महोत्सव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सम्मेलन का भव्य आयोजन

Share This

इटावा। इटावा महोत्सव के अंतर्गत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सम्मेलन का आयोजन अत्यंत गरिमामयी एवं भावनात्मक वातावरण में किया गया। सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम के सामूहिक गायन के साथ हुआ। इस अवसर पर देश की आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवारों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।

सम्मेलन की संयोजक प्रतिमा शंकर दीक्षित ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सम्मेलन जनपद के उन सभी वीर सेनानियों एवं उनके परिवारों को समर्पित है, जिन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में अमूल्य योगदान दिया और अंग्रेजी हुकूमत की भीषण यातनाएं सहीं। उन्होंने बताया कि लगभग 500 सेनानी परिवारों को आमंत्रण भेजा गया था, जिनमें से एक सैकड़ा से अधिक परिवारों के आश्रितों को मंच से सम्मानित किया गया। उन्होंने सरकार से मांग की कि आर्थिक रूप से कमजोर सेनानी आश्रितों को रोजगार सहित सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाएं। इस अवसर पर सह संयोजक तहसीलदार राजकुमार यादव भी मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि सदर विधायिका सरिता भदौरिया ने अपने संबोधन में कहा कि आज का सशक्त और अखंड भारत स्वतंत्रता सेनानियों के अदम्य साहस और बलिदान का परिणाम है। उन्हीं के हौसलों से अंग्रेज भारत छोड़ने को विवश हुए। उन्होंने कहा कि सेनानी आश्रितों का सम्मान, वास्तव में देश का सम्मान है। इस अवसर पर उन्होंने वीरांगना प्रेम शीला पांडेय एवं बसंती त्रिपाठी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को देशभक्ति और बलिदान की प्रेरणा देते हैं और इतिहास से जोड़ने का कार्य करते हैं।

कार्यक्रम में मंच से मुख्य अतिथि द्वारा सभी सेनानी परिवारों के आश्रितों को शॉल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथियों में अखिल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुन्ना लाल कश्यप, राज्य कर्मचारी परिषद के प्रदेश अध्यक्ष इं. हरि किशोर तिवारी, आयकर अधिकारी अजय कुमार दुबे, स्टेट बैंक के अधिकारी रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव, नवनीत सिंह राठौर, पूर्व क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. रिपुदमन सिंह, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संगठन के जिलाध्यक्ष पूर्व चिकित्साधिकारी (आयुष) डॉ. मुनींद्र नाथ दत्त सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त श्रीमती करुणा रानी गुप्ता, श्रीमती गीता दीक्षित, अशोक सोनी निडर, प्रेम बाबू गुप्ता, छाया भदौरिया, राम लखन यादव, मो. सलीम, विजय शंकर दीक्षित, सुभादी शंकर पांडेय, राजेश कुमार दुबे सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी एवं नागरिक मौजूद रहे। राष्ट्रीय कवि रोहित चौधरी, व्यापार मंडल नेता आलोक दीक्षित, भजन गायक प्रखर गौड़ एवं समाजसेवी डॉ. आशीष त्रिपाठी की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। सम्मेलन का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। मंच का सफल एवं प्रभावशाली संचालन राष्ट्रीय कवि एवं सुप्रसिद्ध हिंदी लेखक डॉ. कुश चतुर्वेदी ने किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

केन्द्रीय वि‍द्यालय खुलना जि‍ले की सबसे बड़ी उपलब्धि

वर्तमान में जि‍ले  मे हर गांव में प्राइमरी पाठशाला, जूनि‍यर हाईस्‍कूल, उच्‍चतर माध्‍यमि‍क वि‍द्यालय, इण्‍टरमीडि‍एट वि‍त्‍त वि‍हीन हाईस्‍कूल/इण्‍टर, वि‍त्‍त वि‍हीन डि‍ग्री कॉलेज,संस्‍कृत के कई...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

सरिता भदौरिया : इटावा की आयरन लेडी और भाजपा की एक सशक्त नेता

इटावा की राजनीति में जब भी महिलाओं के योगदान की बात होती है, तो सरिता भदौरिया का नाम अग्रणी रूप से लिया जाता है।...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

पृथ्वी द्वार: इटावा में प्रीमियम गुणवत्ता के दरवाजे

पृथ्वी द्वार एक ऐसा नाम है जो प्रीमियम गुणवत्ता और विश्वास का पर्याय बन चुका है। अपनी अद्वितीय तकनीक और उत्कृष्ट निर्माण के कारण,...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

शीर्ष पत्रकार गौरव डुडेजा: सत्यनिष्ठा, संघर्ष और प्रगति की प्रतिमूर्ति

गौरव डुडेजा के पिता  स्व. जगदीश राय डुडेजा एक समाजसेवी एवं सफल व्यवसायी रहे है। उन्होंने हमेशा खुद को समाज के सुखदुख में साझा...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...