इटावा प्रदर्शनी महोत्सव में जनपदीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, ऐस क्लब बना विजेता

Share This

इटावा प्रदर्शनी महोत्सव के तत्वाधान में आयोजित जनपदीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। पहले सेमीफाइनल में डीपीएस ने केवी को 19–3 के बड़े अंतर से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में ऐस क्लब ने एपेक्स क्लब को 9–3 से हराकर फाइनल का टिकट कटाया।

फाइनल मुकाबला बेहद संघर्षपूर्ण रहा, जिसमें ऐस क्लब ने डीपीएस को 7–5 से पराजित कर बास्केटबॉल प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रमेश चंद्र पाठक, अध्यक्ष राधा माधव संकीर्तन मंडल एवं आलोक शुक्ला, डिप्टी डायरेक्टर (एफएसएल) रहे। प्रतियोगिता के संयोजक आलोक राज बाजपेई ने मुख्य अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने दोनों फाइनलिस्ट टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस क्रम में संयोजक आलोक राज बाजपेई द्वारा सभी अतिथियों का बैज लगाकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया।

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका पीटीआई रिहान, कुलदीप, प्रियांशु, शिव, शाहरुख एवं आरथना ने निभाई। इस अवसर पर गुरमुख सिंह अरोरा, संजय शर्मा, राज किशोर बाजपेई, उमेश यादव, भावना सिंह, नारायण किशोर बाजपेई, राम मनोहर दीक्षित सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

समापन अवसर पर मुख्य अतिथि ने सभी खिलाड़ियों को आशीर्वचन प्रदान किए, जबकि प्रतियोगिता संयोजक ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, निर्णायकों एवं खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

गोलियां चलती रहीं, ‘वंदे मातरम्’ गूंजता रहा: इटावा के तीन अमर शहीदों की शौर्य गाथा

31 मार्च 1931 की वह सुबह ताखा क्षेत्र के लिए किसी उत्सव से कम नहीं थी। नगला ढकाऊ की गलियों में खुशियों की लहर...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

संघ के संस्कारों के साथ 55 वर्षों से राष्ट्रभक्ति की अखंड ज्योति थामें डॉ० रमाकान्त शर्मा

डॉ० रमाकान्त शर्मा का जन्म 17 नवम्बर 1957 को में हुआ। उनका बचपन ग्रामीण परिवेश में बीता, जहाँ सादगी, संस्कार और परिश्रम का संगम...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

इटावा में 100 वर्षों से मिठास और विश्वास की पहचान : श्री बल्देव प्रसाद सुरेश यादव मिष्ठान भण्डार

इटावा की पहचान सिर्फ उसकी ऐतिहासिक धरोहरों या जनप्रतिनिधियों से नहीं, बल्कि उसकी मिठास से भी है, और इस मिठास का सबसे प्रामाणिक नाम...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

नीरज महेरे, 30 वर्षों से पत्रकारिता जगत में सक्रिय एक बेबाक नाम

वरिष्ठ पत्रकार नीरज महेरे का जन्म इटावा जनपद की विधान सभा व तहसील जसवंतनगर  के बाउथ गाँव में हुआ। यह इलाका सांस्कृतिक और राजनीतिक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...