शीतकाल में इटावा सफारी पार्क में वन्यजीवों की सुरक्षा हेतु विशेष इंतज़ाम, दो नर बारासिंघों व एक काले हिरण की मृत्यु

Share This

शीतकाल के दौरान इटावा सफारी पार्क का तापमान इटावा शहर की तुलना में अधिक नीचे गिर जाता है, जिससे पार्क क्षेत्र में ठंड का प्रभाव अधिक महसूस किया जाता है। इसे ध्यान में रखते हुए सफारी पार्क में वास कर रहे वन्यजीवों को ठंड से बचाने के लिए विशेष और व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं।

सफारी पार्क में शेर, तेंदुआ एवं भालू के रात्रि विश्राम कक्षों में हीटर एवं ब्लोअर लगाए गए हैं। साथ ही सभी खिड़कियों को समुचित रूप से बंद किया गया है, पुआल बिछाया गया है, लकड़ी के तख्त उपलब्ध कराए गए हैं तथा भोजन की मात्रा भी बढ़ाई गई है। प्रत्येक एनिमल हाउस का तापमान नियमित रूप से रिकॉर्ड किया जा रहा है और आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जा रही हैं।

शाकाहारी वन्यजीवों के लिए शेल्टर में फूस की टटिया लगाई गई है। झाड़ियों व पेड़ों के नीचे पुआल डाला गया है तथा चारे और हरी पत्तियों की मात्रा बढ़ाई गई है। इन व्यवस्थाओं के माध्यम से सफारी प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि सभी वन्यजीव इटावा की कड़ाके की ठंड से स्वयं को सुरक्षित रख सकें।

नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान, लखनऊ से लगभग डेढ़ माह पूर्व लाए गए पाँच बारासिंघों को डियर सफारी के एनिमल हाउस में तैयार किए गए विशेष क्वारंटाइन एनक्लोजर में रखा गया था। उनकी सेहत एवं व्यवहार की निरंतर निगरानी के उपरांत क्वारंटाइन अवधि पूर्ण होने पर सभी बारासिंघों को सफलतापूर्वक सफारी क्षेत्र में छोड़ दिया गया।

हालांकि, इन बारासिंघों में से नर बारासिंघा सामान्यतः अन्य हिरणों से अलग-थलग देखे जा रहे थे तथा अन्य प्रजातियों के हिरणों के साथ उनका झुंड व्यवहार (हर्डलिंग) विकसित नहीं हो सका। इनमें से दो नर बारासिंघों के बीच समय-समय पर आपसी द्वंद भी देखने को मिलता था, जिसके कारण वे चारा खाने के लिए भी कम आते थे। वन्यजीवों में झुंड में रहने से शरीर का तापमान नियंत्रित रखने में सहायता मिलती है।

प्रसिद्ध जीव विज्ञानी डॉ. चार्ल्स डार्विन के सिद्धांत “जीवन संघर्ष की लड़ाई में वही जीव जीवित रहता है जो सबसे अधिक फिट होता है” के अनुसार, आपसी संघर्ष एवं झुंड से अलग रहने के कारण ये दोनों नर बारासिंघा स्वयं को अनुकूल परिस्थितियों के अनुरूप ढाल नहीं पाए, परिणामस्वरूप उनकी मृत्यु हो गई। इसी प्रकार अत्यधिक ठंड एवं वृद्धावस्था के कारण एक वृद्ध काले हिरण की भी आज मृत्यु हो गई।

मृत वन्यजीवों का पोस्टमार्टम पशुचिकित्सकों के एक पैनल द्वारा कराया गया है। सफारी प्रशासन द्वारा अन्य सभी वन्यजीवों की निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है तथा उनकी सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को लेकर सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के इतिहास का चमकता नाम- क्रांतिकारी किशनलाल जैन

किशनलाल जैन का जन्म 1 सितम्बर 1920 को अविभाजित भारत के आगरा और अवध संयुक्त प्रांत के राजागंज मोहल्ला, जिला इटावा, उत्तर प्रदेश में...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता दिलीप यादव बबलू, बसरेहर के ब्लॉक प्रमुख, एक जनप्रिय नेता हैं। उनका जन्म 27 जून, 1986...

प्रशासनिक अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...

प्रमुख संस्थान

एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस : उत्तर प्रदेश की प्रमुख सिक्योरिटी सर्विस

सिक्योरिटी सर्विस के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने 2005 में पसरा एक्ट का प्रावधान किया था। इस अद्यादेश के तहत, इटावा जनपद में...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

खबरों के हर मोर्चे पर अपनी मेहनत और लगन से सच्चाई की मसाल थामें पत्रकार अमित मिश्रा

इटावा की धरती ने हमेशा समाज, राजनीति और मीडिया जगत को अपनी गहरी समझ और जनसरोकार से जोड़ने वाले व्यक्तित्व दिए हैं। इन्हीं में...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी