घरेलू हिंसा का गंभीर मामला सामने आया, विवाहिता ने एसएसपी इटावा से लगाई न्याय और बच्चों की सुरक्षा की गुहार

Share This

कस्बा क्षेत्र में घरेलू हिंसा का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें एक विवाहिता ने अपने पति पर शराब के नशे में मारपीट, गाली-गलौज एवं मानसिक-शारीरिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा को प्रार्थना पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच, कानूनी कार्रवाई तथा अपने नाबालिग बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है।

मुहल्ला लुधपुरा निवासी श्रीमती गीतांजलि पत्नी वीरेन्द्र शाक्य ने बताया कि उनकी शादी लगभग 11 वर्ष पूर्व हुई थी और उनके दो नाबालिग बच्चे हैं। आरोप है कि बीते 12 दिसंबर की शाम करीब साढ़े चार बजे पति शराब के नशे में घर आया और मामूली विवाद को लेकर उनके साथ बेरहमी से मारपीट की। पीड़िता का कहना है कि पति आए दिन शराब पीकर देर रात घर लौटता है और बच्चों के सामने अमानवीय व्यवहार करता है, जिससे बच्चे मानसिक रूप से आहत हो रहे हैं।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि मारपीट के बाद उसे घर से निकाल दिया गया तथा प्रभावशाली लोगों की मदद से पति दोनों नाबालिग बच्चों को जबरन अपने साथ ले गया, जिससे बच्चों की पढ़ाई और भविष्य प्रभावित हो रहा है।

मामले की तहरीर के आधार पर थाना जसवंतनगर स्थित महिला हेल्प डेस्क पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकार मित्र कुमारी नीरज एवं ऋषभ पाठक द्वारा पीड़िता की काउंसलिंग कराई गई। इसके उपरांत बाल संरक्षण अधिकारी सोहन गुप्ता, वन स्टॉप सेंटर प्रभारी वंदना भदौरिया, श्रम परिवर्तन अधिकारी अशोक कुमार पांडेय तथा समाज कल्याण विभाग के पंकज कुमार द्वारा मौके पर पहुंचकर संयुक्त रूप से काउंसलिंग की गई। काउंसलिंग के दौरान पीड़िता संतुष्ट नजर आई।

अधिकारियों ने बच्चों के हितों को ध्यान में रखते हुए सीडब्ल्यूसी (बाल कल्याण समिति) में आवेदन दिलाने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी है। बच्चों के बयान एवं परिस्थितियों के आधार पर आगे की कार्रवाई एवं निर्णय लिया जाएगा। पुलिस व संबंधित विभागों द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जंगली और मंगली बाल्मीकि का बलिदान जिसकी गूँज आज भी सुनाई देती है चंबल की घाटियों में

जंगली और मंगली, इटावा की वीर भूमि से निकले दो ऐसे रणबांकुरे थे जिनकी गाथा सुनते ही हृदय में गर्व की लहर दौड़ जाती...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

समाज और राजनीति को समर्पित इटावा के समाजवादी नेता वीरू भदौरिया

ठा. वीर भान सिंह भदौरिया, जिन्हें इटावा जनपद में लोग प्रेम से वीरू भदौरिया कहते हैं, का जन्म 2 अप्रैल 1970 को उदी, इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

इटावा का शीर्ष केमिस्ट्री कोचिंग संस्थान: जीविका केमिस्ट्री क्लासेज

आज के समय में अधिकांश कोचिंग संस्थान पूरी तरह से व्यावसायिक रूप ले चुके हैं। न ही छात्रों की संख्या पर कोई नियंत्रण होता...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

बीहड़ी क्षेत्र की ख़बरों को उजागर करने वाले सच्चे और बेबाक पत्रकार मरहूम मुहम्मद खालिक

इटावा में मुहम्मद खालिक का नाम उन गिने-चुने पत्रकारों में शुमार है जिन्होंने अपने जीवन में पत्रकारिता क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया। उनका जीवन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...