इकदिल के पास हाईवे पर डंपर का टायर फटने से भीषण जाम, घंटों बाधित रहा यातायात

Share This

आगरा–कानपुर नेशनल हाईवे पर इकदिल कस्बे के पास शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अनपरा से कोयला लादकर हरियाणा जा रहा एक डंपर अचानक टायर फटने के कारण अनियंत्रित हो गया। तेज धमाके के साथ टायर फटते ही डंपर डिवाइडर पर चढ़ गया और दूसरी लेन में पहुंचकर सड़क किनारे खड़े एक खाली ऑटो से टकरा गया। हादसे के बाद डंपर कानपुर जाने वाली लेन पर तिरछा खड़ा हो गया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। यह घटना शनिवार दोपहर करीब 12:00 बजे की बताई जा रही है।

हादसे के बाद कानपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और देखते ही देखते करीब ढाई किलोमीटर तक जाम की स्थिति बन गई। जाम में फंसे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और कई लोग काफी देर तक सड़क पर फंसे रहे।

सूचना मिलते ही इकदिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभालने में जुट गई। पुलिस ने छोटे वाहनों को इकदिल कस्बे के रास्ते डायवर्ट कर निकाला, ताकि यातायात कुछ हद तक सुचारू किया जा सके। वहीं डंपर में पत्थर वाला कोयला लदा होने के कारण उसे हटाने में काफी दिक्कत आई। मौके पर पहुंची क्रेन मशीन डंपर को हिला तक नहीं सकी, जिसके बाद बड़ी क्रेन मशीन मंगाई गई। करीब दो घंटे से अधिक समय बाद डंपर को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो सकी। इस दौरान साइड से धीरे-धीरे वाहनों को निकाला गया।

गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ा जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।
थाना अध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि डंपर के टायर फटने के कारण यह हादसा हुआ है। डंपर चालक से पूछताछ की जा रही है और यातायात व्यवस्था को पूरी तरह सामान्य कराने के प्रयास जारी हैं।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

काकोरी कांड के निर्भीक क्रांतिकारी और इटावा के अमर सपूत बाबू ज्योति शंकर दीक्षित

बाबू ज्योति शंकर दीक्षित का जन्म वर्ष 1900 में इटावा शहर के लालपुरा मोहल्ले की उस पावन धरती पर हुआ, जहाँ मिट्टी में ही...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता दिलीप यादव बबलू, बसरेहर के ब्लॉक प्रमुख, एक जनप्रिय नेता हैं। उनका जन्म 27 जून, 1986...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

हर अवसर के लिए परफेक्ट साड़ी और सूट – सरदार जी साड़ी हाउस, इटावा

इटावा की प्रसिद्ध सुपर मार्केट, तिकोनिया में स्थित "सरदार जी साड़ी हाउस" एक ऐसा प्रतिष्ठान है जहाँ फैंसी साड़ियों और सलवार सूट की शानदार...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

पत्रकारिता में नित नए आयाम स्थापित करती वंदना यादव की साहसिक यात्रा

इटावा के छोटे से बीहड़ी गांव मड़ैया अजबपुर की रहने वाली वंदना यादव, इस बात का जीता-जागता उदाहरण हैं कि बेटियां किसी से कम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...