UPWJU इटावा अधिवेशन में शिक्षाविद शिखर चतुर्वेदी को मिला विशेष सम्मान

Share This

इटावा। इटावा प्रदर्शनी पंडाल में आयोजित यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन इटावा के ऐतिहासिक द्वितीय अधिवेशन में सनशाइन स्कूल, पचराहा, कुंज, इटावा के निदेशक-प्रबंधक शिखर चतुर्वेदी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे उनके उत्कृष्ट कार्यों और समाज के प्रति योगदान को देखते हुए यूनियन द्वारा यह सम्मान प्रदान किया गया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने सराहना के साथ स्वीकार किया।

यह अधिवेशन जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसने जनपद में पत्रकार एकता और संगठनात्मक मजबूती के नए आयाम स्थापित किए। अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष ने कहा कि पत्रकारिता और शिक्षा दोनों ही समाज की बुनियाद हैं, और ऐसे व्यक्तियों का सम्मान नई पीढ़ी को प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में इटावा सहित अन्य जनपदों से बड़ी संख्या में पत्रकारों की सहभागिता रही।

कार्यक्रम में सदर विधायक सरिता भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव, शिक्षाविद डॉ विद्या कान्त तिवारी तथा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष टी. बी. सिंह मौजूद रहे। अतिथियों ने पत्रकारों की भूमिका को लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ बताते हुए यूनियन के प्रयासों की सराहना की।

अधिवेशन में वरिष्ठ पत्रकार राजेश कुमार मिश्रा, वीरेंद्र सिंह, आचार्य अजय त्रिवेदी, शिक्षाविद अतिवीर सिंह यादव, इंजी शिखर चतुर्वेदी, एडवोकेट अश्विनी सिंह, वरिष्ठ पत्रकार हेम कुमार शर्मा, महामंत्री आनंद स्वरुप त्रिपाठी, कार्यकारी अध्यक्ष अतुल वी.एन. चतुर्वेदी तथा इटावा लाइव के संपादक आशीष कुमार वाजपेयी सहित इटावा व अन्य जनपदों के बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे। सभी ने अधिवेशन को पत्रकारिता, शिक्षा और समाज के समन्वय का एक प्रेरक आयोजन बताया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

1857 के मेरठ से उठी आग दो दिन में इटावा पहुँची

10 मई 1857 ई० को मेरठ छावनी में भड़की विद्रोह की ज्वाला मात्र दो दिन बाद, अर्थात 12 मई को, इटावा तक पहुँच गई।...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

समाज और राजनीति को समर्पित इटावा के समाजवादी नेता वीरू भदौरिया

ठा. वीर भान सिंह भदौरिया, जिन्हें इटावा जनपद में लोग प्रेम से वीरू भदौरिया कहते हैं, का जन्म 2 अप्रैल 1970 को उदी, इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर – आपकी सभी वाहन सेवाओं एवं ऑनलाइन कार्यो के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर, कृषि भवन ऑफिस के पास, पुलिस लाइन, इटावा आपके सभी सरकारी एवं वाहन संबंधी कार्यों के लिए एक विश्वसनीय केंद्र...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ – बीरेश मिश्रा

बीरेश मिश्रा का जन्म जुलाई 1972 में मूंज गांव, इटावा में हुआ, जो इटावा से फर्रुखाबाद जाने वाली सड़क पर उत्तर पूर्व की ओर...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...