24–25 दिसम्बर को इटावा प्रदर्शनी पंडाल में मलूक पीठाधीश्वर श्री राजेंद्र दास देवाचार्य जी महाराज के दिव्य प्रवचन

Share This

जनपद प्रदर्शनी समिति के तत्वावधान में आगामी 24 एवं 25 दिसम्बर को भारत के महान संत अनंतश्री विभूषित अग्रपीठाधीश्वर एवं मलूक पीठाधीश्वर राजेंद्र दास देवाचार्य महाराज (रैवासा, वृंदावन धाम) का आगमन इटावा प्रदर्शनी पंडाल में सुनिश्चित हुआ है। इस दौरान परमपूज्य महाराज जी द्वारा भक्तों को प्रवचन का सौभाग्य प्राप्त होगा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए कार्यक्रम के संरक्षक डॉ. विश्वपति त्रिवेदी (आईएएस, सेवानिवृत्त), संयोजक संजीव कुमार अग्रवाल (एफसीए), सह-संयोजक ओपी मिश्रा, ओम नारायण शुक्ला, कुश चतुर्वेदी, सुधीर मिश्र तथा कार्यक्रम के विशेष सहयोगी राजेंद्र कुमार दीक्षित ने बताया कि यह इटावा जनपद के भक्त समाज के लिए अत्यंत सौभाग्य का विषय है कि उन्हें परमपूज्य महाराज जी के श्रीमुख से अमृतमयी वाणी श्रवण करने का सुअवसर प्राप्त हो रहा है।

आयोजकों ने बताया कि यह पहला अवसर होगा जब इष्टिकापुरी की पावन धरती पर मलूक पीठाधीश्वर राजेंद्र दास देवाचार्य महाराज द्वारा रामचरित पर देव-दुर्लभ प्रवचन सुनने को मिलेगा, जिससे श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह व्याप्त है।

कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने के लिए आयोजक मंडल द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। आयोजकों ने जनपद के समस्त हरिकथा रसिकों से आग्रह किया है कि चूंकि महाराज जी से जुड़े जनपद एवं जनपद के बाहर के अनेक शिष्यगण व श्रद्धालु इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु संपर्क कर रहे हैं, अतः सभी श्रद्धालु समय से प्रदर्शनी पंडाल पहुंचकर अपने स्थान पर विराजमान हों और संत दर्शन एवं प्रवचन का लाभ लेकर अपने जीवन को धन्य बनाएं।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

गोलियां चलती रहीं, ‘वंदे मातरम्’ गूंजता रहा: इटावा के तीन अमर शहीदों की शौर्य गाथा

31 मार्च 1931 की वह सुबह ताखा क्षेत्र के लिए किसी उत्सव से कम नहीं थी। नगला ढकाऊ की गलियों में खुशियों की लहर...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

पंडित संतोष चौधरी: समाज के लिए एक संघर्षी और सफल व्यवसायी

पंडित संतोष चौधरी का जन्म 25 दिसंबर, 1955 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के पृथ्वीपुर ग्राम में हुआ। उनके पिता का नाम स्व०...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल-आपके बच्चे के सपनों को साकार करने का सही स्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल, बालेश्वर विकास कॉलोनी, फेस 1, मानिकपुर मोड़, इटावा में स्थित, आधुनिक शिक्षा और समग्र विकास का एक उत्कृष्ट केंद्र है। यहां...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

इटावा के लोगों के सदैव प्रिय : वरिष्ठ पत्रकार सोहम प्रकाश

सोहम प्रकाश एक कर्मठ, सौम्य, सच्चे और निर्भीक पत्रकार हैं। उनका जन्म 19 अक्टूबर 1974 को उत्तर प्रदेश के लालपुरा इटावा में हुआ। सोहम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...