अटल जी की प्रतिमा सुधार व अनावरण को लेकर भाजपा नेता शरद बाजपेयी ने प्रभारी मंत्री से की मुलाकात

Share This

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, नगर पालिका परिषद में नेता प्रतिपक्ष एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला उपाध्यक्ष शरद बाजपेयी ने प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति से मुलाकात कर पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा को सही कराकर 20 दिसंबर तक स्थापित कराने तथा 25 दिसंबर को उनके जन्मदिन के अवसर पर भव्य अनावरण कराने की मांग रखी।

शरद बाजपेयी ने कहा कि बीते लगभग दो वर्षों से वे लगातार अटल जी की गलत मुद्रा में लगी प्रतिमा को हटाकर सावधान की मुद्रा में अथवा अभिवादन करते हुए नई प्रतिमा लगाए जाने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा इस विषय में कोई गंभीरता नहीं दिखाई गई। उन्होंने बताया कि इस संबंध में वे सभी जिम्मेदार अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दे चुके हैं, बावजूद इसके अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

भाजपा नेता ने कहा कि आज उन्होंने प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति को पूरे प्रकरण से अवगत कराया और संबंधित सभी दस्तावेज भी सौंपे। इससे पूर्व वे प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल को भी इस विषय में जानकारी दे चुके हैं। शरद बाजपेयी ने मांग की कि प्रतिमा के प्लेटफार्म को बड़ा किया जाए, आकर्षक लाइटें एवं फव्वारे लगाए जाएं तथा प्रतिमा के ऊपर एक छत्र भी स्थापित किया जाए, जिससे अटल जी की प्रतिमा को दिव्य और भव्य स्वरूप प्रदान किया जा सके।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 20 दिसंबर तक प्रतिमा में सुधार नहीं किया गया, तो वे 21 दिसंबर को अटल पथ पर श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के चरणों में आमरण अनशन पर बैठेंगे। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता, कमलाकांत शर्मा, जयप्रकाश जैन सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

अर्जुन सिंह भदौरि‍या ने कि‍या ‘लाल सेना’ का गठन

जि‍ले में अर्जुन सि‍हं भदौरि‍या ने गांवों के लोगों  को संगठि‍त कर सशस्‍त्र लाल सेना बनाकर क्रान्‍ि‍त के लि‍ये  पूर्ण  तैयारी कर ली थी।...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

एक जीत से बलराम सिंह को मि‍ली थी प्रसि‍द्ध

केन्‍द्र एंव उत्‍तर प्रदेश मे मंत्री रह चुके बलराम सिंह यादव  (कांग्रेस) के राजनीति‍क जीवन का स्‍वर्णिम अवसर था 1980 का जसवंतनगर वि‍धानसभा चुनाव,...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

इटावा लाइव के साथ डिजिटल एडवरटाइजिंग के लाभ

जनपद इटावा में विगत 13 वर्षो से न्यूज़ एवं आर्टिकल को लेकर एक विशेष स्थान रखने वाले इटावा लाइव के माध्यम से आप अपना...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी: इटावा के एक अद्वितीय पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी का जन्म 3 फरवरी 1965 को कोठी कैस्त जसवंतनगर में हुआ। उनके पिता का नाम स्वर्गीय कौशलेंद्र नाथ चतुर्वेदी है  और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...