वर्ष भर का इंतजार खत्म,  इटावा प्रदर्शनी का हुआ शानदार उद्घाटन

Share This

जनपद इटावा के लोगों का वर्ष भर का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। एक माह तक चलने वाली भव्य जनपद प्रदर्शनी का शुभारंभ आज रविवार को धूमधाम से किया गया। उद्घाटन समारोह में जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम, अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव तथा इटावा प्रदर्शनी के जनरल सेक्रेटरी विक्रम राघव सिंह मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदर्शनी का औपचारिक शुभारंभ किया।

उद्घाटन के दौरान जैसे ही जिलाधिकारी ने बटन दबाया, प्रदर्शनी परिसर सतरंगी रोशनी से जगमगा उठा। आतिशबाज़ी और रोशनी के शानदार नज़ारे को देखने के लिए हज़ारों की संख्या में लोग एकत्रित हुए। बच्चों, युवाओं और व्यापारियों में इस प्रदर्शनी को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

आपको बताते चलें कि जनपद इटावा की संस्कृति से गहराई से जुड़ी यह प्रदर्शनी अपने जीवन के 100 से अधिक वर्ष पूरे कर चुकी है। इस प्रदर्शनी की शुरुआत तात्कालिक जिलाधिकारी एच.के. ग्रेसी ने नवंबर 1888 में पक्काउ तालाब के चारों ओर की थी। वर्ष 1893 तक प्रदर्शनी वहीं आयोजित होती रही, जिसके बाद कुछ वर्षों के लिए यह आयोजन रुक गया।

करीब 17 वर्षों के अंतराल के बाद वर्ष 1910 में प्रदर्शनी का आयोजन दोबारा शुरू किया गया, और इतिहास गवाह है कि तब से लेकर अब तक यह प्रदर्शनी बिना किसी व्यवधान के निरंतर आयोजित की जा रही है। इटावा के लोगों के लिए यह सिर्फ व्यापार, मनोरंजन और संस्कृति का संगम नहीं बल्कि भावनाओं और परंपराओं का पर्व भी है।

उद्घाटन के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद दिखाई दिया। प्रदर्शनी में व्यापारिक स्टॉल, झूले, सांस्कृतिक कार्यक्रमों समेत विविध आकर्षणों की व्यवस्था की गई है। आने वाले दिनों में बड़े कलाकारों के प्रदर्शन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी आयोजित की जाएँगी, जिससे प्रदर्शनी की रौनक और बढ़ने की उम्मीद है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जैन मूर्तिकला का असुरक्षि‍त संग्रहालय जैसा है आसई

आसई को आशानगरी भी कहा जाती है। आसई का अस्‍ि‍तत्‍व बस्‍तुत: इटावा की प्राचीनता का द्योतक है। यमुना के बीहड़ों  को काटकर बनाई गई...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

नीतू नारायन मिश्रा : जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं आदर्श समाजसेविका  

नीतू मिश्रा का जन्म 12 अगस्त 1987 को इटावा जिले में हुआ। उनके पिता का नाम विनोद शर्मा हैं और माता का नाम मीरा...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता चौ. सुघर सिंह इंटर कालेज जसवंतनगर

शिक्षा समृद्धि और समृद्धि की दिशा में कदम रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा ही हमें जीवन में नए रास्ते प्रदान करती है,...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी: इटावा के एक अद्वितीय पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी का जन्म 3 फरवरी 1965 को कोठी कैस्त जसवंतनगर में हुआ। उनके पिता का नाम स्वर्गीय कौशलेंद्र नाथ चतुर्वेदी है  और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...