शैक्षणिक व सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों का सफल आयोजन

Share This

संस्कृति इण्टरनेशनल स्कूल में विभिन्न शैक्षणिक व सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों का सफल आयोजन किया गया। किंडरगार्टन सेक्शन में आयोजित “नन्हें कलाकार” (रंग भरो प्रतियोगिता) में पी0जी0 वर्ग से मिस्ठी, नर्सरी से नायरा, एलकेजी से श्रद्धा तथा यूकेजी से पियूष ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी सृजनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कक्षा 1 से 4 के विद्यार्थियों के लिए “बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट” (अखबार से परिधान निर्माण) गतिविधि आयोजित हुई, जिसमें तनवी (1बी) ने प्रथम, अपेक्षा (3ए) ने द्वितीय तथा यश (2बी) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कक्षा 4 से 9 ने सामुदायिक स्वच्छता जागरूकता के उद्देश्य से भव्य रैली निकाली। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू, खण्ड शिक्षा अधिकारी सर्वेश कुमार, सफाई प्रभारी पंकज दुबे उपस्थित रहे। पालिकाध्यक्ष श्री यादव ने हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया। आगन्तुक अतिथियों का स्वागत सम्मान प्रधानाचार्य प्रियंका सिंह व बच्चों द्वारा किया गया। रैली प्रारम्भ होने से पूर्व विद्यार्थियों द्वारा स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण का संदेश देने हेतु आकर्षक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। जिसमें वशिष्ठ, अनुशी, अर्नव, साक्षी, रौली, शुभ, व देव ने शानदार प्रदर्शन किया। इसके उपरांत नगर पालिका अध्यक्ष श्री अजय कुमार यादव ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। इस दौरान निदेशक अंकित यादव व डा0 निकिता यादव की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जंगली और मंगली बाल्मीकि का बलिदान जिसकी गूँज आज भी सुनाई देती है चंबल की घाटियों में

जंगली और मंगली, इटावा की वीर भूमि से निकले दो ऐसे रणबांकुरे थे जिनकी गाथा सुनते ही हृदय में गर्व की लहर दौड़ जाती...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

सुनवर्षा से संसद तक गरीबों, वंचितों और कमजोरों की आवाज बने सांसद जितेन्द्र दोहरे

जितेन्द्र दोहरे का जीवन संघर्ष, सादगी और जनसेवा की ऐसी कहानी है, जो यह साबित करती है कि यदि इंसान के भीतर मेहनत, ईमानदारी...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

आयुर्वेदिक चिकित्सा का सबसे विश्सनीय केंद्र पतंजलि चिकित्सालय, हर्षनगर, इटावा

पतंजलि चिकित्सालय, इटावा में सबसे पुराना और विश्वनीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय है। इस चिकित्सालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद के माध्यम से...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

वहाज अली खान “निहाल”: एक सकारात्मक पत्रकार जिसे इटावा से प्रेम है

जनपद इटावा में निहाल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक बहुत चर्चित नाम है निहाल का पूरा नाम वहाज अली खान उर्फ निहाल है। निहाल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...