इटावा में अनक्लेम्ड डिपॉजिट्स रिफंड अभियान तेज, सीडीओ ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश

Share This

विकास भवन, इटावा में अग्रणी जिला प्रबंधक कार्यालय द्वारा अदावा वित्तीय संपत्तियों की वापसी विषय पर विशेष जिला स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम ने की। इस अवसर पर भारतीय रिजर्व बैंक के स्थानीय कार्यालय अधिकारी संदीप मिश्रा, पंजाब नेशनल बैंक के उप महाप्रबंधक उदय महापात्रा और उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख अमित प्रकाश विक्रांत विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

अग्रणी जिला प्रबंधक एम. एम. ठेले ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि यह पहल वित्त मंत्रालय के मार्गदर्शन में भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय अभियान का हिस्सा है, जिसका नारा है “आपकी पूंजी, आपका अधिकार”। उन्होंने बताया कि अदावा जमा वे खाते होते हैं जिनमें पिछले दस वर्षों से कोई लेन-देन नहीं हुआ है। यह अभियान पूरे भारत में चरणबद्ध तरीके से संचालित हो रहा है और वर्तमान में इसका सातवां चरण चल रहा है, जिसमें देश के बारह जिलों का चयन किया गया है और इटावा उनमें प्रमुख रूप से शामिल है।

मुख्य अतिथि अजय कुमार गौतम ने सभी बैंकों को निर्देश दिए कि वे इस जनकल्याणकारी योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि बैंक समाचार पत्र, इलेक्ट्रॉनिक माध्यम, जन-जागरूकता शिविर, शाखा परिसर में बैनर लगाने तथा गाँव-गाँव संपर्क अभियान जैसे सभी साधनों का उपयोग करें ताकि जनता को उनकी धनराशि वापस मिल सके।

विशेष अतिथि संदीप मिश्रा ने बताया कि उत्तर प्रदेश में लगभग आठ हजार नौ सौ करोड़ रुपये की राशि अभी भी बैंकों में बिना दावे के पड़ी है, जबकि अब तक केवल नब्बे करोड़ रुपये का ही निस्तारण हो सका है। उन्होंने कहा कि दिसम्बर 2025 इस अभियान का अंतिम महीना है, इसलिए बैंकों को मिशन मोड में काम करना होगा।

पंजाब नेशनल बैंक के उप महाप्रबंधक उदय महापात्रा और उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख अमित प्रकाश विक्रांत ने बताया कि उनके बैंक जनता की मदद के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हैं और अब तक आवंटित लक्ष्यों का एक तिहाई हिस्सा पूरा किया जा चुका है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शेष लक्ष्य भी निर्धारित समय में पूरा कर लिया जाएगा। कार्यक्रम में उन खाताधारकों को मंच पर बुलाया गया जिन्हें अदावा राशि वापस प्राप्त हुई। मुख्य अतिथि अजय कुमार गौतम ने उन्हें प्रमाण पत्र वितरित किए।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आस्था का केन्द्र है ‘‘प्राचीन शिव मन्दिर रमायन (भरथना)‘‘

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- इस सृष्टि के आदि देव, देवों के देव महादेव को शिवशंकर, भोलेनाथ और भूतनाथ आदि अनेक नामों से जिन्हें...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल : एक समाजसेवी एवं राजनीतिज्ञ का अद्भुत सफर

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल, एक प्रख्यात एडवोकेट एवं राजनीतिज्ञ हैं, जो अपने कार्यों और सामाजिक योगदान के लिए प्रसिद्ध हैं। इटावा भारतीय जनता पार्टी इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

हर अवसर के लिए परफेक्ट साड़ी और सूट – सरदार जी साड़ी हाउस, इटावा

इटावा की प्रसिद्ध सुपर मार्केट, तिकोनिया में स्थित "सरदार जी साड़ी हाउस" एक ऐसा प्रतिष्ठान है जहाँ फैंसी साड़ियों और सलवार सूट की शानदार...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता: ख़बरों के माध्यम से ग्रामीण अंचल में सकारात्मक बदलाव वाले पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता इटावा में प्रभावशाली पत्रकार के रूप में प्रसिद्ध हैं। वे पत्रकारिता के क्षेत्र में 2002 में आए, उनके पास पत्रकरिता क्षेत्र का...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...