बढ़पुरा ब्लॉक में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत महिला सम्मेलन आयोजित

Share This

बढ़पुरा ब्लॉक सभागार में बुधवार को आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत महिला सम्मेलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला मंत्री एवं अभियान सह-संयोजक डॉ. ज्योति वर्मा ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।

मुख्य अतिथि डॉ. ज्योति वर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आत्मनिर्भर भारत अभियान के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का अर्थ है—एक ऐसा भारत जो अपनी आवश्यकताओं के लिए बाहरी निर्भरता कम कर स्वयं में सक्षम बने। उन्होंने बताया कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 20 मई 2020 को कोविड-19 संकट के दौरान शुरू किया गया था, जिसके लिए 20 लाख करोड़ रुपये का आर्थिक पैकेज घोषित किया गया था।

उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देना, स्थानीय उद्योगों को सशक्त बनाना तथा भारत को वैश्विक स्तर पर आत्मनिर्भरता के केंद्र के रूप में स्थापित करना है। इसके पांच प्रमुख स्तंभ—अर्थव्यवस्था, बुनियादी ढाँचा, प्रणाली, पावन (प्रौद्योगिकी आधारित व्यवस्था) और जनसांख्यिकी हैं। डॉ. वर्मा ने उपस्थित महिलाओं से स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने एवं दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष एवं संयोजक सीता मिश्रा, मंडल मंत्री रंजना भदौरिया, सपना भदौरिया, किरण, ममता, नीलम, रश्मि, आरती, अर्चना सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति मौजूद रही। कार्यक्रम के संचालन की जिम्मेदारी संजू भदौरिया ने निभाई।

सहयोग में मंडल अध्यक्ष दिनेश राजपूत, महामंत्री संजू भदौरिया, उपाध्यक्ष सतेंद्र बघेल सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। महिला सम्मेलन के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया गया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

‘तपोभूमि‍ है इटावा की धरती’ पांडवों ने यहीं बनाई थी ‘महाभारत युद्ध’ की योजना

जनपद इटावा डेढ़ सौ वर्ष पुराना जि‍ला है। वर्तमान में यह कानपुर कमि‍श्‍नरी में शामि‍ल है। पूर्व में यह आगरा एंव इलाहाबाद कमि‍श्‍नरी में...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

सुबोध तिवारी: इटावा के एक प्रख्यात राजनीतिज्ञ और वरिष्ठ स्वयंसेवक

सुबोध तिवारी का जन्म 1 मई, 1965 को उत्तर प्रदेश के जसवंतनगर, इटावा में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. श्री रामानंद तिवारी और...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग सम्बन्धी कार्यों के लिए सबसे भरोसेमंद स्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग उद्योग में 35 वर्षों के अनुभव और उत्कृष्टता के साथ, इटावा के निवासियों के लिए उच्चतम गुणवत्ता की प्रिंटिंग सेवाएँ...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

शीर्ष पत्रकार गौरव डुडेजा: सत्यनिष्ठा, संघर्ष और प्रगति की प्रतिमूर्ति

गौरव डुडेजा के पिता  स्व. जगदीश राय डुडेजा एक समाजसेवी एवं सफल व्यवसायी रहे है। उन्होंने हमेशा खुद को समाज के सुखदुख में साझा...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...