निखत ज़रीन और राधा यादव होंगी डीपीएस इटावा के स्पोर्ट्स डे की मुख्य अतिथि

Share This

दिल्ली पब्लिक स्कूल इटावा के स्पोर्ट्स डे को इस वर्ष एक विशेष उपलब्धि मिलने जा रही है। विद्यालय प्रबंधन ने घोषणा की है कि भारत का गौरव बढ़ाने वाली दो विश्व विजेता बेटियाँ, बॉक्सिंग में दो बार विश्व चैंपियन निखत ज़रीन और भारत की महिला क्रिकेट टीम की प्रसिद्ध खिलाड़ी तथा विश्व कप विजेता राधा यादव 14 दिसंबर 2025 को इस आयोजन की मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। उनके आगमन से विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल है।

विद्यालय प्रशासन ने बताया कि स्पोर्ट्स डे का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, टीम वर्क और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। विश्व स्तर पर भारत का नाम रोशन करने वाली इन दोनों चैंपियनों का सम्मान विद्यार्थियों को प्रेरित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। विद्यालय के खेल मैदान में होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं।

विद्यालय के चेयरमैन डॉ. विवेक यादव ने कहा “डीपीएस इटावा के लिए यह अत्यंत गौरव का अवसर है कि भारत की दो विश्व विजेता बेटियाँ निखत ज़रीन और राधा यादव हमारे स्पोर्ट्स डे की शोभा बढ़ाने आ रही हैं। उनका संघर्ष, मेहनत और अनुशासन हमारे विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है। हमें विश्वास है कि उनके मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से हमारे युवा खिलाड़ी खेल और जीवन दोनों में नई ऊँचाइयों को छुएँगे। डीपीएस इटावा सदैव प्रतिभाओं को अवसर देने और बच्चों में आत्मविश्वास जगाने के लिए प्रतिबद्ध है।”

विद्यालय की प्राचार्या भावना सिंह ने कहा “स्पोर्ट्स डे हमारे विद्यार्थियों की ऊर्जा, प्रतिभा और खेल भावना का महोत्सव है। हमारे लिए यह गर्व की बात है कि इस वर्ष खेल जगत की दो महान हस्तियों का आशीर्वाद मिलेगा। निखत ज़रीन और राधा यादव जैसी प्रेरणादायक हस्तियों की उपस्थिति विद्यार्थियों को अपने सपनों को पूरा करने की दिशा में दृढ़ संकल्प और निरंतर परिश्रम करने की सीख देगी। हम सभी 14 दिसंबर के इस ऐतिहासिक दिन का बेहद उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं।”

मुख्य अतिथियों की उपस्थिति विद्यार्थियों में खेल के प्रति जोश और आत्मविश्वास को नई उड़ान देगी। कार्यक्रम में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ, एथलेटिक्स, सम्मान समारोह तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी आयोजित की जाएँगी। विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि यह दिन स्कूल के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में दर्ज होगा और नई पीढ़ी के सपनों को पंख देने का यादगार अवसर साबित होगा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जैन मूर्तिकला का असुरक्षि‍त संग्रहालय जैसा है आसई

आसई को आशानगरी भी कहा जाती है। आसई का अस्‍ि‍तत्‍व बस्‍तुत: इटावा की प्राचीनता का द्योतक है। यमुना के बीहड़ों  को काटकर बनाई गई...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

सुनवर्षा से संसद तक गरीबों, वंचितों और कमजोरों की आवाज बने सांसद जितेन्द्र दोहरे

जितेन्द्र दोहरे का जीवन संघर्ष, सादगी और जनसेवा की ऐसी कहानी है, जो यह साबित करती है कि यदि इंसान के भीतर मेहनत, ईमानदारी...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

नववर्ष पर इटावा में चोखो थाली का शाही तोहफा, राजस्थानी स्वाद पर मिलेगी 25% स्पेशल छूट

शहर के प्रमुख होटल चोखो थाली ने अपने ग्राहकों के लिए विशेष खुशखबरी दी है। नववर्ष के अवसर पर चोखो थाली में 30 दिसम्बर...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता: ख़बरों के माध्यम से ग्रामीण अंचल में सकारात्मक बदलाव वाले पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता इटावा में प्रभावशाली पत्रकार के रूप में प्रसिद्ध हैं। वे पत्रकारिता के क्षेत्र में 2002 में आए, उनके पास पत्रकरिता क्षेत्र का...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...