इटावा में SIR अभियान की धीमी प्रगति पर सपा प्रतिनिधिमंडल ने जताई चिंता, ज्ञापन सौंपा

Share This

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत जनपद इटावा में B.L.O द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित करने में धीमी गति को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने गंभीर चिंता व्यक्त की है। बताया गया कि 4 दिसम्बर 2025 अंतिम तिथि होने के बावजूद अब तक जनपद के 50% मतदाताओं तक भी प्रपत्र नहीं पहुंच पाए हैं।

जानकारी के अनुसार—विधानसभा 199 जसवंतनगर के 452 बूथों पर 3,98,702 प्रपत्र, विधानसभा 200 इटावा के 420 बूथों पर 4,18,791 प्रपत्र, विधानसभा 201 भरथना के 470 बूथों पर 4,12,138 प्रपत्र —कुल 12,29,631 गणना प्रपत्रों का वितरण होना है, परंतु 20 दिन बीत जाने के बाद भी आधे से कम प्रपत्र ही घर-घर पहुंच सके हैं।

सपा पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि जहां प्रपत्र दिए भी जा रहे हैं, वहां दो के स्थान पर एक ही प्रपत्र दिया जा रहा है और जमा करते समय हस्ताक्षर भी नहीं लिए जा रहे। साथ ही B.L.O द्वारा ऑनलाइन फीडिंग में अधूरा डेटा भरा जा रहा है, जिससे हजारों मतदाता आगामी सूची से बाहर हो सकते हैं।

सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य ‘बबलू’ के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि गणना प्रपत्र जल्द से जल्द घर-घर भेजे जाएं और ऑनलाइन फीडिंग में पूर्ण व सही जानकारी दर्ज की जाए, ताकि SIR अभियान की पारदर्शिता और उद्देश्य सुरक्षित रह सके।

ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधिमंडल में सांसद जितेंद्र दोहरे, विधायक राघवेंद्र गौतम, जिला महामंत्री वीरू भदौरिया, SIR प्रभारी उदयभान सिंह यादव, पूर्व प्रत्याशी सर्वेश शाक्य, उपाध्यक्ष अनवर हुसैन, उत्तम सिंह प्रजापति, कोषाध्यक्ष बृजेंद्र यादव, प्रवक्ता विक्की गुप्ता सहित कई पदाधिकारी शामिल रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब अंग्रेज युवराज के तमगे लेने से इंकार कि‍या डी0बी0ए0 स्कू‍ल के छात्रों ने

31 जुलाई  1921 ई0 को बम्‍बई  में इंग्‍लैण्‍ड के युवराज के आने की खुशी  में छात्रों  को तमगे  बांटे गये  कि‍न्‍तु इटावा के डी0ए0बी0...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

पत्रकारिता से राजनीति तक,  इटावा की राजनीति के मास्टरमाइंड उदय भान सिंह यादव

उदय भान सिंह यादव का जन्म 26 जून 1972 को हुआ। उनके पिता स्वर्गीय श्री विजय पाल सिंह यादव टेलीफोन विभाग में कार्यरत रहे...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

हर अवसर के लिए परफेक्ट साड़ी और सूट – सरदार जी साड़ी हाउस, इटावा

इटावा की प्रसिद्ध सुपर मार्केट, तिकोनिया में स्थित "सरदार जी साड़ी हाउस" एक ऐसा प्रतिष्ठान है जहाँ फैंसी साड़ियों और सलवार सूट की शानदार...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी: एक प्रतिभाशाली और कर्मठ पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी का जन्म 15 जुलाई 1963 को उत्तर प्रदेश के इटावा शहर हुआ। उनके पिता का नाम कैप्टन स्व० वी एन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी