सपा की एसआईआर कार्यशाला सम्पन्न

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- कुछ जनप्रतिनिधियों की अनदेखी के चलते सपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के गहरे रोष के बीच समाजवादी पार्टी की ब्लाक व नगर स्तरीय विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यशाला सम्पन्न हुई।

कस्बा के जवाहर रोड स्थित अवध गार्डन में रविवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय आवाहन पर ब्लाक व नगर स्तरीय विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यशाला जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। कार्यशाला को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए सांसद जितेन्द्र दोहरे ने भाजपा सरकार पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि एसआईआर पीडीए को खत्म करने की सोची समझी साजिश है। इसलिए सभी पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता, बूथ अध्यक्ष, प्रभारी, बीएलए समेत मतदाता एसआईआर को गम्भीरता से लें। अगर आप किन्हीं कारणवश अपना एसआईआर फार्म भरकर जमा नहीं कर सके, तो आप मतदाताधिकार का प्रयोग करने से वंचित रहेगें। वहीं कार्यशाला को विधायक प्रदीप यादव, विधायक राघवेन्द्र गौतम, पूर्व मंत्री श्रीकृष्ण यादव, पूर्व मंत्री अशोक यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिओम यादव, पूर्व चैयरमैन फुरकान अहमद, पूर्व जि0पं0स0 मनोज यादव बण्टी, जिला महासचिव वीरभान सिंह भदौरिया (वीरू), अजय यादव, प्रदेश सचिव अनीता दिवाकर ने भी अपने-अपने उद्बोधन के माध्यम से अधिक से अधिक एसआईआर फार्म भरकर जमा कराने की पुरजोर अपील की।

साथ ही सपा के एसआईआर जिला प्रभारी उदयभान सिंह यादव ने बताया कि एसआईआर फार्म भरते समय पूर्णतया सावधनी बरतें। बीएलओ से आवेदन की दो प्रतियां प्राप्त करें तथा आवेदन जमा करते समय बीएलओ से एक प्रति पर प्राप्ति हस्ताक्षर अवश्य करा लें। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष की आयु वाले नये मतदाता सम्बन्धित बीएलओ से नया फार्म प्राप्त कर अपना नवीन मतदाता आवेदन भी अवश्य करा लें। एसआईआर फार्म भरते समय यदि कोई प्रविष्टि समझ में नहीं आती है, तो उसके लिए सम्बन्धित बीएलओ का सहयोग लें, आवेदन में किसी भी प्रकार की त्रुटि न करें।

बैठक के शुभारम्भ के उपरान्त आधार यादव, पूर्व सभासद रोहित यादव टिंकू, निहालुद्दीन, बृजेश यादव मुनुआ सहित कई बूथ अध्यक्ष, पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं का समाजवादी पार्टी के कुछ जनप्रतिनिधियों द्वारा लगातार की जाने वाली अनदेखी के कारण गहरा रोष देखने को मिला। इससे पूर्व आगन्तुक अतिथियों का अंगवस्त्र ओढाकर स्वागत सम्मान किया गया। कार्यशाला के दौरान जि0पं0स0 पुष्कर सिंह यादव, पूर्व चैयरमेन हाकिम सिंह, पवन यादव, प्रताप वर्मा, नीरज यादव, पम्मी यादव, रोहित यादव, मोहित यादव, रामपाल यादव, विवेक यादव, सुरेन्द्र यादव पप्पू सहित सैकडों पार्टी पदाधिकारियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा कि‍ले पर हुआ लोदि‍या का अधि‍कार, इब्राहि‍म लोहानी बने गवर्नर

1487 ई0 में जौनपुर तथा दि‍ल्‍ली  के लोदी वंश के बीच पुन:संधि‍  टूट गई। इटावा में बहलोल लोदी  तथा जौनपुर की  ओर से हुसैन...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

पंडित संतोष चौधरी: समाज के लिए एक संघर्षी और सफल व्यवसायी

पंडित संतोष चौधरी का जन्म 25 दिसंबर, 1955 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के पृथ्वीपुर ग्राम में हुआ। उनके पिता का नाम स्व०...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर – आपकी सभी वाहन सेवाओं एवं ऑनलाइन कार्यो के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर, कृषि भवन ऑफिस के पास, पुलिस लाइन, इटावा आपके सभी सरकारी एवं वाहन संबंधी कार्यों के लिए एक विश्वसनीय केंद्र...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

वी पी राजन: पत्रकार, जनप्रतिनिधि और समाज सेवक का अनूठा संगम

वरिष्ठ पत्रकार वी पी राजन, जिनका पूरा नाम वीर पाल सिंह राजन है, इटावा के प्रसिद्ध और सम्मानित पत्रकारों में से एक हैं। उनका...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...