रोटावेटर में फंसकर किसान पुत्र की हुई दर्दनाक मौत

Share This

भरथना- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मोढादेव (मोढी) में शनिवार की सुबह करीब 10 बजे ट्रैक्टर से खेत की जुताई करते समय ट्रैक्टर पर बैठे किसान पुत्र रवि यादव (15 वर्ष) पुत्र मंशाराम यादव की ट्रैक्टर से गिरकर रूटावेटर में फंसकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुत्र की रूटावेटर में फंसकर मौत की खबर से परिजनों में बुरी तरह कोहराम मच गया, जबकि ग्रामीण शोक में डूब गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेज दिया है।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मोढादेव (मोढी) मृतक रवि यादव के पिता मंशाराम यादव ने बताया कि उसके दो बेटे पवन 17 वर्ष व रवि 15 वर्ष, एक बेटी कु0 सिरियल 13 वर्ष में रवि बीच का छोटा बेटा था और सबसे अधिक मेहनती, समझदार होने के साथ पूरे घर परिवार की जिम्मेदारी निभाने वाला बेटा था। रवि की सोच के आधार पर 15 दिन पहले उन्होंने नया ट्रैक्टर और मात्र तीन दिन पहले ही उपरोक्त रूटावेटर खरीदा था। ट्रैक्टर चलाने के लिए विधिवत एक चालक भी रखा गया था, लेकिन घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि वे अपने छोटे बेटे रवि के साथ अपने खेतों में खाद फेंकने व गेहूं की बुआई कर रहे थे। जबकि चालक ट्रैक्टर से गांव निवासी रविन्द्र सिंह यादव के खेत की जुताई कर रहा था। उसका बेटा रवि अपने खेत से ट्रैक्टर चालक को नाश्ता खिलाने गया था, इस बीच वह चालक के साथ ट्रैक्टर पर बैठ गया और अज्ञात कारणों के चलते रवि ट्रैक्टर से गिरकर रूटावेटर में फंस गया। जिससे रवि की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर सुनकर पिता मंशाराम, मां रन्नो देवी, बड़ा भाई पवन और इकलौती सबसे छोटी बहन कु0 सिरियल का रो -रोकर बुरा हाल बना हुआ है। पुलिस ने ट्रैक्टर को परिजनों की सुपुर्दगी में देकर फरार चालक की पूछतांछ के लिए तलाश शुरू कर दी हैं।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

नुमाइश हर साल ताज़ा करती हैं खजला, सोफ्टी और खेल–खिलौनों वाली बचपन की यादें

इटावा में आयोजित होने वाली जनपद प्रदर्शनी जिले के सांस्कृतिक और सामाजिक जीवन का प्रमुख आयोजन माना जाता है। यह प्रदर्शनी लगभग एक सदी...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

संघ के संस्कारों के साथ 55 वर्षों से राष्ट्रभक्ति की अखंड ज्योति थामें डॉ० रमाकान्त शर्मा

डॉ० रमाकान्त शर्मा का जन्म 17 नवम्बर 1957 को में हुआ। उनका बचपन ग्रामीण परिवेश में बीता, जहाँ सादगी, संस्कार और परिश्रम का संगम...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

सेंट विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, इटावा: एक गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संस्थान

इटावा - महान आदर्शवादी संत विवेकानंद के नाम से स्थापित संत विवेकानंद इंटर कॉलेज इटावा ने अपने प्रयासों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता: ख़बरों के माध्यम से ग्रामीण अंचल में सकारात्मक बदलाव वाले पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता इटावा में प्रभावशाली पत्रकार के रूप में प्रसिद्ध हैं। वे पत्रकारिता के क्षेत्र में 2002 में आए, उनके पास पत्रकरिता क्षेत्र का...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...