लूट–चोरी की वारदातों में शामिल गैंग पर बड़ा एक्शन, बकेवर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार

Share This

इटावा में लूट और चोरी की लगातार हो रही घटनाओं पर कड़ा प्रहार करते हुए बकेवर पुलिस ने गुरुवार देर रात मुठभेड़ के बाद 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। चंद्रपुरा के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार बदमाशों ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की और रोकने पर फायरिंग भी कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उन्हें धर-दबोचा।

हिस्ट्रीशीटर समेत 4 गिरफ्तार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़े गए चार बदमाशों में एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर भी शामिल है। तलाशी में इनके कब्जे से 4 अवैध तमंचे
खोखा व जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन, चोरी की दो मोटरसाइकिल, एक सूमो गोल्ड कार
बरामद की गई। वाहनों पर लगी नंबर प्लेटें भी फर्जी पाई गईं।

पूछताछ में बदमाशों ने कबूला कि वाहन मथुरा से चोरी किए गए थे और फर्जी नंबर प्लेट लगाकर अलग-अलग जिलों में लूट और चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे, ताकि पहचान न हो सके।

अनुराग दुबे—हत्या का आरोपी, लंबे समय से फरार गिरफ्तार आरोपियों में अनुराग दुबे भी शामिल है, जो वर्ष 2020 में सैफई क्षेत्र में हुई हत्या का आरोपी है। बेल मिलने के बाद वह कोर्ट में पेश नहीं हुआ था। उस पर वारंट और कुर्की की कार्रवाई चल रही थी। पूछताछ में उसने माना कि वह लंबे समय से फरार था।

विकास यादव उर्फ छोटू—कुख्यात हिस्ट्रीशीटर इसी तरह विकास यादव उर्फ छोटू के खिलाफ इटावा, फिरोजाबाद, आगरा, कानपुर देहात आदि जिलों में डकैती, लूट, चोरी, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट के 15 से अधिक मामले दर्ज हैं। अन्य आरोपी रंजीत और मिलन पाल पर भी कई गंभीर अपराध दर्ज होने की पुष्टि हुई है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका एसएसपी के निर्देशन में की गई इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में थानाध्यक्ष विपिन कुमार और पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों की अहम भूमिका रही। गिरफ्तार बदमाशों के खिलाफ थाना बकेवर में बीएनएस की गंभीर धाराओं व आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

अंग्रेजी शासन में वर्ष 1801 में शामि‍ल कि‍या गया था इटावा

प्रचलि‍त मान्‍यताओं के अनुसार इसी वंश के चन्‍द्रभान ने प्रतापनेर का नगला अर्थात चन्‍दरपुरा बसाया। वि‍क्रम सि‍हं ने  वि‍क्रमपुर बसाया। उन्‍ाके पुत्र प्रतापसि‍हं  ने...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

अखिलेश यादव – देश में गरीबों, मजलूमों और युवायों की बुलंद आवाज

अखिलेश यादव भारतीय राजनीति के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। वर्तमान में वे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कन्नौज से लोकसभा सांसद...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

सेंट विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, इटावा: एक गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संस्थान

इटावा - महान आदर्शवादी संत विवेकानंद के नाम से स्थापित संत विवेकानंद इंटर कॉलेज इटावा ने अपने प्रयासों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता: ख़बरों के माध्यम से ग्रामीण अंचल में सकारात्मक बदलाव वाले पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता इटावा में प्रभावशाली पत्रकार के रूप में प्रसिद्ध हैं। वे पत्रकारिता के क्षेत्र में 2002 में आए, उनके पास पत्रकरिता क्षेत्र का...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...