उद्योग व्यापार मंडल के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष डॉ. सुधीर गुप्ता का भव्य स्वागत समारोह संपन्न

Share This

पचावली रोड स्थित शांति कॉलोनी में इंजीनियर सुघर सिंह दोहरे के आवास पर प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष डॉ. सुधीर गुप्ता के सम्मान में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसान यूनियन और व्यापारियों ने संयुक्त रूप से डॉ. गुप्ता का माल्यार्पण, शाल ओढ़ाकर और प्रतीक चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इंजीनियर सुघर सिंह दोहरे ने कहा कि “प्रदेश नेतृत्व ने जिस विश्वास के साथ डॉ. सुधीर गुप्ता को जनपद इटावा की जिम्मेदारी सौंपी है, हम सभी व्यापारी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे। व्यापारी वर्ग की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाकर उनका समाधान कराया जाएगा।” उन्होंने सभी व्यापारियों से संगठन को मजबूत करने और व्यापारी हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर गुप्ता ने संगठन को विस्तार देते हुए इंजीनियर सुघर सिंह दोहरे को जिला उपाध्यक्ष, डॉ. सुधीर कुमार वर्मा और रामराज शास्त्री को जिला सचिव पद पर मनोनीत किया।

कार्यक्रम में जेपी सिंह शाक्य, राजेश यादव ‘राजा भाई’, प्रधान जी, शरद प्रताप सिंह (राजकीय ठेकेदार), इसरार अहमद सहित कई गणमान्य व्यापारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने नवमनोनीत पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर हार्दिक स्वागत किया और संगठन की मजबूती के लिए शुभकामनाएं दीं।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

स्वा धीनता संग्राम में इटावा का योगदान

सन् 1857ई0 में वि‍द्रोह की ज्‍वाला बनकर फूट पड़े प्रथम स्‍वतंत्रता संग्राम के दौरान इटावा जि‍ला क्रान्‍ति‍कारि‍यों का प्रमुख रणक्षेत्र रहा। यहां लगभग डेढ़...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता संजू चौधरी प्रगति और सेवा का संकल्प लेकर अपने क्षेत्र में काम करने वाले...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

नववर्ष पर इटावा में चोखो थाली का शाही तोहफा, राजस्थानी स्वाद पर मिलेगी 25% स्पेशल छूट

शहर के प्रमुख होटल चोखो थाली ने अपने ग्राहकों के लिए विशेष खुशखबरी दी है। नववर्ष के अवसर पर चोखो थाली में 30 दिसम्बर...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार अख़बारों के तारीक़ी इतिहास में हेम कुमार शर्मा का नाम स्वयं ही एक प्रतीक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी