बकेवर:- प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5.0 : सशक्त नारी – सुरक्षित समाज की ओर कदम के तहत थाना लवेदी पुलिस द्वारा वीर पृथ्वीराज चौहान इंटर कॉलेज बहादुरपुर में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें छात्र छात्राओं को महिलाओं के हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी दी गयी।

इटावा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के अंतर्गत थानाध्यक्ष लवेदी प्रीती सेंगर व महिला आरक्षी निशा शर्मा व प्रतीक्षा व पुलिस टीम द्वारा शनिवार को वीर पृथ्वीराज चौहान उच्च माध्यमिक विद्यालय, बहादुरपुर में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान थाना लवेदी मिशन शक्ति टीम ने विद्यालय की छात्राओं एवं महिला अध्यापिकाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा एवं आत्मरक्षा के उपायों की जानकारी दी गई। उपस्थित बालिकाओं को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि इन योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाना है।
कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं ने मिशन शक्ति अभियान को “नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन” का प्रतीक बताया तथा पुलिस टीम का प्रबंधक व पूर्व प्रधान महेश सिंह चौहान ने आभार व्यक्त किया।

