एफएसएसएआई लाइसेंस बिना शराब बेचने वालों पर कार्रवाई, शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

Share This

जिले के खाद्य सुरक्षा विभाग ने आबकारी दुकानों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बिना एफएसएसएआई लाइसेंस के शराब बेचने वाली दुकानों पर अब कार्रवाई की जा रही है। सहायक आयुक्त (खाद्य) राजेश द्विवेदी ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को देशी, विदेशी शराब और बीयर की ऐसी दुकानें चिन्हित कर चालान करने के निर्देश दिए गए हैं, जिनके पास वैध एफएसएसएआई लाइसेंस नहीं है।

इसी क्रम में चकरनगर तहसील क्षेत्र के बंसरी स्थित देशी शराब व बीयर की रंजीत सिंह की दुकान पर कार्रवाई की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र सोनकर की रिपोर्ट पर एफएसएसएआई लाइसेंस न होने के कारण खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत न्याय निर्णायक अधिकारी के न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस मामले में संबंधित पर 10 लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है।

अधिकारियों ने बताया कि शराब कारोबारियों में अक्सर यह भ्रम रहता है कि आबकारी लाइसेंस लेने के बाद एफएसएसएआई लाइसेंस की आवश्यकता नहीं होती, जबकि शराब विक्रय के लिए यह अनिवार्य है। आबकारी लाइसेंस केवल शराब आपूर्ति प्राप्त करने की अनुमति देता है।

जिला आबकारी अधिकारी ने भी सभी शराब कारोबारियों को निर्देशित किया है कि वे शीघ्र वैध एफएसएसएआई लाइसेंस प्राप्त करें। विभाग अब थोक शराब कारोबारियों पर भी कार्यवाही की तैयारी कर रहा है। निर्देश दिए गए हैं कि देशी, विदेशी शराब और बीयर के थोक व्यापारी केवल वैध एफएसएसएआई लाइसेंस धारकों को ही शराब की आपूर्ति करें, अन्यथा उनका लाइसेंस भी निरस्त किया जा सकता है।

खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में सन् 1931 के सवि‍नय अवज्ञा आन्दोलन के शहीद।

  क्र0सं0 नाम पि‍ता का नाम पता 1 बलवंत सि‍हं                बलदेव प्रसाद नगारि‍या मौजा बेलाहरा, थाना भर्थना इटावा 2 भूपाल सि‍हं वि‍शुनाई काछी पुर, मझावॉ, थाना उसराहार, इटावा 3 शंकर सि‍हं हीरा सि‍हं ढकाऊ का नगला, थाना उसराहार, इटावा...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा: हिन्दू सेवा समिति के प्रमुख और इटावा के सबसे लोकप्रिय हिंदूवादी राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा का जन्म 20 जून 1987 को इटावा, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा और...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का अद्वितीय स्थान : चोखो थाली

इटावा में चोखो थाली न केवल अपने उत्कृष्ट भोजन के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहाँ का माहौल और आतिथ्य भी अद्वितीय है। जैसे ही...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

बीहड़ी क्षेत्र की ख़बरों को उजागर करने वाले सच्चे और बेबाक पत्रकार मरहूम मुहम्मद खालिक

इटावा में मुहम्मद खालिक का नाम उन गिने-चुने पत्रकारों में शुमार है जिन्होंने अपने जीवन में पत्रकारिता क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया। उनका जीवन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...