सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर इटावा में भव्य यूनिटी मार्च का आयोजन

Share This

भारत के प्रथम गृह मंत्री और “Iron Man of India” के नाम से प्रसिद्ध सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर इटावा नुमाइश पंडाल में “यूनिटी मार्च – एक भारत, आत्मनिर्भर भारत” जिला स्तरीय पदयात्रा का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ अधिकारी, भाजपा नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य सरदार पटेल के एकता, राष्ट्रीयता और आत्मनिर्भर भारत के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना था।

मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री सुरेश अवस्थी ने कार्यक्रम में शिरकत की। उनके साथ भाजपा की सदर विधायक सरिता भदौरिया, जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता, जिलाधिकारी सुभ्रांत कुमार शुक्ल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव और पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य भी मौजूद रहे। सभी अतिथियों का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व मंत्री सुरेश अवस्थी ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर की। इसके बाद उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार पटेल ने देश को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य किया। उनका जीवन हमें राष्ट्रहित में कार्य करने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की प्रेरणा देता है।

इस मौके पर पूर्व मंत्री और सदर विधायक ने कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों को चादर ओढ़ाकर और सरदार पटेल की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग समाज की दिशा दिखाने वाले दीपस्तंभ हैं, जिनके अनुभवों से नई पीढ़ी को सीखना चाहिए।

इसके बाद सदर विधायक सरिता भदौरिया ने हरी झंडी दिखाकर “यूनिटी मार्च” का शुभारंभ किया। इस पदयात्रा में स्कूली बच्चे, युवाओं, भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा के दौरान “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के नारे गूंजते रहे और सरदार पटेल के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संदेश दिया गया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में मुस्लिम प्रभाव

मैनपुरी, फरुखाबाद,आगरा तथा एटा वगैरह पडौस के सभी जिलो ने मुस्लिम विजेताओं की पूर्ण आधीनता स्वीकार की ओर उन्हें रहने के लिए स्थान दिया...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

राजनीति में कैसे पहुंचे मुलायम सिंह यादव,जाने पूरा किस्सा

नत्थू सिंह चौधरी ने प्रभावित होकर अपनी जसवंतनगर सीट को 1967 में दिया था मुलायम सिंह यादव को विधायक की चुनाव लड़ने के लिए मुलायम...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर – आपकी सभी वाहन सेवाओं एवं ऑनलाइन कार्यो के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर, कृषि भवन ऑफिस के पास, पुलिस लाइन, इटावा आपके सभी सरकारी एवं वाहन संबंधी कार्यों के लिए एक विश्वसनीय केंद्र...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

इटावा में ढाई दशक से ब्रेकिंग न्यूज़ की दुनिया में जनता का सबसे विश्वसनीय नाम दिनेश शाक्य

इटावा की पत्रकारिता का इतिहास सदैव समृद्ध और गौरवशाली रहा है। इस भूमि ने अनेक ऐसे पत्रकार दिए जिन्होंने सत्य, जनहित और निष्पक्षता को...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...