एवीएस इटावा में एनसीसी एडवांस्ड लीडरशिप कैम्प में कैडेट्स ने दिखाया नेतृत्व और अनुशासन का उत्कृष्ट प्रदर्शन

Share This

एमनीव विजन स्कूल इटावा में आयोजित एनसीसी (NCC) के एडवांस्ड लीडरशिप कैम्प में विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। दिनभर चले इस कैम्प में लेक्चर, क्रिएटिव प्रॉब्लम सॉल्विंग, सिचुएशन रिएक्शन टेस्ट, स्पीकिंग स्किल्स, पीपीडीटी (PPDT) और ग्रुप डिस्कशन जैसी प्रतियोगिताओं में कैडेट्स ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी का मन मोह लिया।

कैम्प कमांडेंट कर्नल सुधांशु द्विवेदी ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “सफलता एकदम से प्राप्त नहीं होती, निरंतर लगन, मेहनत और सतत प्रयासों से ही सफलता हासिल होती है। एक एनसीसी कैडेट अपने करियर में कभी भी निराश या विफल नहीं हो सकता, जब तक वह बताए गए मार्गदर्शन पर चलता रहेगा।”

सेंचुरियन डिफेंस एकेडमी के एकेडमिक डायरेक्टर आदित्य दुबे ने बताया कि पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, आत्मविश्वास, टीम स्पिरिट और कन्विन्सिंग एबिलिटी जैसे अभ्यासों के माध्यम से हमारी प्रतिभा निखरती है, और इन अभ्यासों से एसएसबी में सफलता निश्चित रूप से प्राप्त होती है।

लेफ्टिनेंट कावेश ने अपने सत्र में डिसीज़न मेकिंग, टीम बिल्डिंग, रिसोर्सफुलनेस और टीम लीडरशिप के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। बुधवार को दिनभर चला यह प्रशिक्षण शिविर कैडेट्स के नेतृत्व गुणों को निखारने और उनमें अनुशासन व आत्मविश्वास की भावना को और प्रबल करने में सहायक सिद्ध हुआ।

कैम्प सूबेदार मेजर कपिल देव (सेना मेडल) ने अच्छे प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स की हौसलाअफजाई की और अन्य कैडेट्स को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर एमनीव विजन स्कूल के चेयरमैन अतिवीर सिंह यादव ने कहा कि “एनसीसी केवल अनुशासन की शिक्षा नहीं देती, बल्कि यह जीवन में जिम्मेदारी, नेतृत्व और देशभक्ति की भावना को भी जागृत करती है।”

कार्यक्रम में सूबेदार सुधीर कुमार, नायब सूबेदार तारिक अहमद, बीएचएम जितेन्द्र पाल सिंह (सेना मेडल), सीएचएम विजयंत सिंह चौहान, सुभन गुरूंग, तोरन श्रेष्ठा, एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट सुनील सेंगर, प्रशान्त कमल और थर्ड ऑफिसर रजनी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में सन् 1931 के सवि‍नय अवज्ञा आन्दोलन के शहीद।

  क्र0सं0 नाम पि‍ता का नाम पता 1 बलवंत सि‍हं                बलदेव प्रसाद नगारि‍या मौजा बेलाहरा, थाना भर्थना इटावा 2 भूपाल सि‍हं वि‍शुनाई काछी पुर, मझावॉ, थाना उसराहार, इटावा 3 शंकर सि‍हं हीरा सि‍हं ढकाऊ का नगला, थाना उसराहार, इटावा...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

पत्रकारिता से राजनीति तक,  इटावा की राजनीति के मास्टरमाइंड उदय भान सिंह यादव

उदय भान सिंह यादव का जन्म 26 जून 1972 को हुआ। उनके पिता स्वर्गीय श्री विजय पाल सिंह यादव टेलीफोन विभाग में कार्यरत रहे...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

हर अवसर के लिए परफेक्ट साड़ी और सूट – सरदार जी साड़ी हाउस, इटावा

इटावा की प्रसिद्ध सुपर मार्केट, तिकोनिया में स्थित "सरदार जी साड़ी हाउस" एक ऐसा प्रतिष्ठान है जहाँ फैंसी साड़ियों और सलवार सूट की शानदार...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...