भरथना में दलित युवक से अमानवीय व्यवहार, सड़क पर मुर्गा बनाकर पीटा — तीन आरोपियों पर एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

Share This

जिले के भरथना थाना क्षेत्र से दबंगई का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कुछ नामजद दबंगों ने एक दलित युवक को बीच सड़क पर मुर्गा बनाकर बेरहमी से पीटा और उसकी बेइज्जती का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया है।

यह मामला भरथना कस्बे के रानी नगर मोहल्ले का बताया जा रहा है। पीड़ित सुमित दिवाकर ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। उसका आरोप है कि पुराना भरथना मोहल्ला निवासी नंदन गुप्ता, लड्डू गुप्ता और सत्येंद्र कुमार ने उसे जातिसूचक गालियां दीं, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

बताया गया कि यह घटना 8 अक्टूबर की है, लेकिन वीडियो सामने आने के बाद 25 अक्टूबर को पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया और तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

भरथना पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत केस पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है। वायरल वीडियो की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है।

एसपी ग्रामीण श्रीश चन्द्र ने कहा, “पीड़ित की तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल अन्य घटनाएं तथ्यहीन पाई गई हैं। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब अंग्रेजों ने इटावा छोड़ने का फरमान दि‍या

इस बीच ह्यूम  ने एक और दूरदर्शी कार्य कि‍या था। उन्‍होंने  इटावा में  स्‍ि‍थत खजाने का एक बड़ा भाग आगरा भेज दि‍या था तथा...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता संजू चौधरी प्रगति और सेवा का संकल्प लेकर अपने क्षेत्र में काम करने वाले...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

सेंट विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, इटावा: एक गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संस्थान

इटावा - महान आदर्शवादी संत विवेकानंद के नाम से स्थापित संत विवेकानंद इंटर कॉलेज इटावा ने अपने प्रयासों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

वी पी राजन: पत्रकार, जनप्रतिनिधि और समाज सेवक का अनूठा संगम

वरिष्ठ पत्रकार वी पी राजन, जिनका पूरा नाम वीर पाल सिंह राजन है, इटावा के प्रसिद्ध और सम्मानित पत्रकारों में से एक हैं। उनका...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी