लखना में सभासद के द्वारा नगर पंचायत में कार्यरत स्वच्छता प्रहरियों और कर्मचारियों को गर्म अंग वस्त्र भेंट कर उनको सम्मानित किया

Share This

बकेवर:- लखना नगर पंचायत में सभासद के द्वारा नगर पंचायत में कार्यरत स्वच्छता प्रहरियों और कर्मचारियों को गर्म अंग वस्त्र भेंट कर उनको सम्मानित किया। गर्म वस्त्र पाकर स्वच्छता प्रहरियों एवं कर्मचारियों के चेहरे खिल उठे। नगर पंचायत के सभासद प्रताप सिंह पाल , व उनकी मां सुखदेवी ने नगर पंचायत के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में तकरीबन पचास से अधिक स्वच्छता प्रहरियों को ठंड से बचाने के खातिर वूलेन का ट्रेक शूट महिलाओं को साड़ी और मिष्ठान प्रदान कर उनका सम्मान किया।

कार्यक्रम के दौरान ही उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष गणेशशंकर पोरवाल के अलावा सभासद दिनेश कुशवाह,छैया कुशवाहा, शिवकुमार सिंह चौहान,डा सुधीर पाण्डेय, अविनाश कुमार, विशाल सोनी, सत्यवती संजीव दिवाकर महेश दिवाकर सहित प्रबुद्ध वर्ग के लोगों को भी शाल और पगड़ी पहनाकर उनका अभिनंदन किया।

इस मौके पर चेयरमैन गणेश शंकर पोरवाल ने सभासद प्रताप सिंह पाल के कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि नगर पंचायत में कार्यरत स्वच्छता प्रहरी सुबह ठंड के मौशम में वार्डों में जाकर झाड़ू लगाने के साथ ही नालें नालियों की सफाई का कार्य कर नगर को स्वच्छ बनाने में अहम भूमिका का निर्वहन करते हैं उन्हें गर्म वस्त्र भेंट कर सभासद ने बहुत ही पुनीत कार्य किया है यह अत्यधिक प्रशंसनीय है।

इस मौके पर कार्यक्रम आयोजक सभासद प्रताप सिंह पाल ने कहा कि अगले वर्ष दीपावली से पूर्व इससे भी अधिक भव्य कार्यक्रम आयोजित कर स्वच्छता प्रहरियों को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर प्रदीप पाल , राधामोहन पोरवाल, संतोष पोरवाल अवनीश कुमार बिट्टू चौहान विशाल धनगर अनुराग पाल शिवम पाल सेफू खान जीतू कुशवाहा रोहन यादव दुर्गेश त्रिपाठी प्रियांशु त्रिपाठी आदि युवा समाजसेवी उपस्थित रहे।

Share This
Shivam Shukla
Shivam Shuklahttps://etawahlive.com/
Almost 8 years of social media experience with social engagement preferred...
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

गोलियां चलती रहीं, ‘वंदे मातरम्’ गूंजता रहा: इटावा के तीन अमर शहीदों की शौर्य गाथा

31 मार्च 1931 की वह सुबह ताखा क्षेत्र के लिए किसी उत्सव से कम नहीं थी। नगला ढकाऊ की गलियों में खुशियों की लहर...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

इटावा में ज़मीन से उठकर दिलों तक पहुंचा एक नाम – भाजपा नेता शरद बाजपेयी

शरद बाजपेयी का जीवन इटावा की सामाजिक-राजनीतिक चेतना में एक प्रेरक कहानी के रूप में देखा जाता है। वे उन चुनिंदा नेताओं में शामिल...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का अद्वितीय स्थान : चोखो थाली

इटावा में चोखो थाली न केवल अपने उत्कृष्ट भोजन के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहाँ का माहौल और आतिथ्य भी अद्वितीय है। जैसे ही...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

पत्रकारिता में नित नए आयाम स्थापित करती वंदना यादव की साहसिक यात्रा

इटावा के छोटे से बीहड़ी गांव मड़ैया अजबपुर की रहने वाली वंदना यादव, इस बात का जीता-जागता उदाहरण हैं कि बेटियां किसी से कम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...