‘‘एक दीया शहीदों के नाम‘‘

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- अपना पराक्रम व शौर्य रूपी दीप प्रज्जवलित कर प्रत्येक भारतवासी के जीवन को प्रकाशवान करने वाले भारतमाता के वीरसपूतों की शहादत को नमन करते हुए दीपों के इस उमंग भरे उत्सव पर कम से कम एक दीपक उनका स्मरण करके अवश्य जलायें।

विद्यालय संचालक अमित श्रीवास्तव ने राष्ट्र के प्रत्येक नौनिहाल, युवाओं, बुर्जुगों व महिलाओं से दीपोत्सव के इस पुनीत पर्व दीपावली पर अपने परिवार की मोहमाया त्याग भारत माता की शान व राष्ट्र की सुरक्षा की खातिर सरहद पर अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले अमर सपूतों की शहादत को सलाम करते हुए उनका स्मरण कर कम से कम एक दीपक जरूर प्रज्जवलित करने की अपील की है।

पशु चिकित्सक डा0 युनूस अल्वी ने कहा कि आज उन्हीं की सच्ची देशभक्ति व बहादुरी के कारण प्रत्येक भारतवासी अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में प्रत्येक त्यौहारों की खुशियां बांटता है। शहीदों की याद में जलाया गया एक दीपक हमारी खुशियों में वीरयोद्धाओं की मौजूदगी का प्रतीक होगा।

कोटा डीलर सोनू मिश्रा ने कहा कि भारत माता के वीरसपूतों का बलिदान राष्ट्र के प्रत्येक नागरिक के लिए प्रेरणास्त्रोत है। जिसका हमें सदैव सम्मान व स्मरण करना चाहिये। यदि हम अपनी खुशियों में उनकी भी सहभागिता करते हैं, तो यह हमारे लिए गौरवान्वित पल होगा। इसलिए दीपोत्सव पर एक दीया उनके नाम का भी जलाना हमारा नैतिक व राष्ट्रहित का दायित्व है।

लकडी व्यवसायी पुनीत पोरवाल का कहना है कि दीपों के इस महापर्व पर हम संकल्पबद्ध हों, दीपावली पर शहीदों की शहादत को नमन करते हुए एक दीया जलाकर उन्हें भी अपनी खुशियों का साक्षी बनायेगें। क्योंकि हमारे राष्ट्र के साथ-साथ हमारे ऊपर उनके बहुत सारे उपकार हैं।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

भारेश्वर मंदि‍र – जनपद का सबसे वि‍शाल और प्राचीन मंदि‍र दूसरा नहीं

भरेह का इति‍हास तो बक्‍त के पंछि‍यों सा उड़ गया लेकि‍न  अपने पद चि‍न्‍ह  यहां  के भारेश्‍वर  मंदि‍र और कि‍ले  के अवशेषों  के रूप ...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

संघ के संस्कारों के साथ 55 वर्षों से राष्ट्रभक्ति की अखंड ज्योति थामें डॉ० रमाकान्त शर्मा

डॉ० रमाकान्त शर्मा का जन्म 17 नवम्बर 1957 को में हुआ। उनका बचपन ग्रामीण परिवेश में बीता, जहाँ सादगी, संस्कार और परिश्रम का संगम...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर – आपकी सभी वाहन सेवाओं एवं ऑनलाइन कार्यो के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर, कृषि भवन ऑफिस के पास, पुलिस लाइन, इटावा आपके सभी सरकारी एवं वाहन संबंधी कार्यों के लिए एक विश्वसनीय केंद्र...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ – बीरेश मिश्रा

बीरेश मिश्रा का जन्म जुलाई 1972 में मूंज गांव, इटावा में हुआ, जो इटावा से फर्रुखाबाद जाने वाली सड़क पर उत्तर पूर्व की ओर...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...