ग्राम चितभवन में व्यापार मंडल की बैठक में संगठन विस्तार व व्यापारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा

Share This

ग्राम चितभवन में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की एक आवश्यक बैठक महिला जिला उपाध्यक्ष शकीला बेगम के संयोजन में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार एवं व्यापारियों की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

कार्यक्रम के दौरान संगठन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से कई पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। जिसमें रजनीश कुमार को युवा जिला सचिव, जरीना बेगम को महिला जिला सचिव, चांदनी सिद्दीकी को महिला संगठन मंत्री, शाहिदा बेगम को महिला जिला सचिव, सिराजुद्दीन खां, मु. अफजल खां और मु. आरिफ को युवा जिला सचिव का दायित्व दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष सर्वेश सिंह चौहान ने कहा कि “व्यापारियों के मान, सम्मान और सुरक्षा के लिए व्यापार मंडल लगातार अपना कुनबा बढ़ा रहा है। सरकारी तंत्र द्वारा सबसे अधिक उत्पीड़न व्यापारियों का ही होता है, इसलिए व्यापार मंडल का मजबूत होना बेहद जरूरी है। यदि व्यापारी एकजुट रहेंगे तो अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी उन्हें गंभीरता से लेंगे।”

जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए व्यापार मंडल संकल्पित है। उन्होंने कहा, “आपकी एकजुटता हमारा मनोबल बढ़ाती है, अब व्यापारियों को तय करना होगा कि सही मायनों में उनकी आवाज कौन बुलंद कर रहा है।”

इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी, शहर अध्यक्ष दिनेश कुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष हाजी शेख आफताब, उद्योग मंच के अध्यक्ष भारतेन्द्र भारद्वाज, जिला संगठन मंत्री मुमताज राइन, युवा जिलाध्यक्ष रियाज अब्बासी, महामंत्री सुनील कुशवाहा, उपाध्यक्ष शेख नवाब, प्रदेश मंत्री (महिला) एवं जिला अध्यक्ष गुड्डी बाजपेयी, महामंत्री ममता दुबे, मंजू लता द्विवेदी, संगठन मंत्री ज्योति पालीवाल, राखी कुमारी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जयचन्द्र और मुहम्मद गौरी का इकदि‍ल में हुआ था युद्ध

पृथ्‍वीराज चौहान को 1192 ई0 में तराईन के द्वि‍तीय युद्ध में मुहम्‍मद गौरी  ने पराजि‍त  कर 1193ई0 में कन्‍नौज्‍ा पर आक्रमण  कर आसई में...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता अभिषेक यादव अंशुल का जन्म 29 सितंबर 1987 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

Aqua Plus Super: शुद्धता, सेहत और ताज़गी का प्रतीक

Aqua Plus Super—शुद्ध जल का भरोसेमंद ब्रांड Aqua Plus Super, निर्मल फ़ूड एंड बेवरेजेज द्वारा प्रस्तुत एक उच्च-गुणवत्ता वाला पेयजल ब्रांड है। यह ब्रांड शुद्धता,...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता: ख़बरों के माध्यम से ग्रामीण अंचल में सकारात्मक बदलाव वाले पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता इटावा में प्रभावशाली पत्रकार के रूप में प्रसिद्ध हैं। वे पत्रकारिता के क्षेत्र में 2002 में आए, उनके पास पत्रकरिता क्षेत्र का...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...