धनतेरस और दिवाली के अवसर पर नगर क्षेत्र में रूट डायवर्जन प्लान लागू, यातायात सुगम और सुरक्षा सुनिश्चित

Share This

आगामी त्योहारों धनतेरस और दिवाली के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में नगर क्षेत्र में 18 से 21 अक्टूबर तक प्रातः 8 बजे से रात तक जनमानस की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था हेतु विशेष रूट डायवर्जन प्लान लागू किया गया है।

रूट डायवर्जन योजना के तहत पचराहा से तीन पहिया और चार पहिया वाहन राजागंज की ओर नहीं जा सकेंगे। ये वाहन सीओ सिटी चौराहा से तिकोनिया, नौरंगाबाद, शास्त्री चौराहा होते हुए अपने गंतव्य तक पहुँच सकेंगे।

इसके अलावा रामू डोसा तिराहा से तीन पहिया/चार पहिया वाहन नगर पालिका चौराहा की ओर नहीं जा सकेंगे और इन्हें सीओ सिटी चौराहा, पचराहा या तिकोनिया होते हुए गंतव्य तक जाना होगा। नौरंगाबाद चौराहा से वाहन तिकोनिया की ओर नहीं जा सकेंगे, बल्कि नौरंगाबाद चौकी होते हुए ही मार्ग तय करेंगे।

साबितगंज की ओर से आने वाले वाहन तहसील चौराहा की ओर नहीं जा सकेंगे और इन्हें नौरंगाबाद चौराहा/तकिया तिराहा होते हुए गंतव्य तक पहुँचना होगा। रामगंज तिराहा, गाड़ीपुरा और रंगलाल चौराहा से भी तीन-पहिया और चार-पहिया वाहनों को तहसील चौराहा की ओर प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। पक्का तालाब की ओर से आने वाले वाहन सीओ सिटी चौराहा से राजागंज की ओर नहीं जा सकेंगे और उन्हें तिकोनिया या पचराहा होते हुए गंतव्य तक जाना होगा।

एसएसपी ने बताया कि प्रदर्शित रूट प्लान में अपरिहार्य परिस्थितियों में थाना कोतवाली अंतर्गत दो-पहिया वाहनों का भी पूर्णतया प्रवेश वर्जित किया जाएगा। यह योजना शहर में त्योहारों के दौरान भीड़ और जाम की समस्या को नियंत्रित करने तथा नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लागू की गई है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आगरा सूबे में चला गया इटावा का कुछ भाग

शेरशाह तथा सूर शासन के पश्‍चात 1556 ई0 से अकबर का राज्‍य स्‍थापि‍त हो गया। अकबर के काल में इटावा का कुछ भाग आगरा...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

अखिलेश यादव – देश में गरीबों, मजलूमों और युवायों की बुलंद आवाज

अखिलेश यादव भारतीय राजनीति के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। वर्तमान में वे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कन्नौज से लोकसभा सांसद...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर – आपकी सभी वाहन सेवाओं एवं ऑनलाइन कार्यो के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर, कृषि भवन ऑफिस के पास, पुलिस लाइन, इटावा आपके सभी सरकारी एवं वाहन संबंधी कार्यों के लिए एक विश्वसनीय केंद्र...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

अन्नू चौरसिया: एक युवा और कर्मठ पत्रकार

अन्नू चौरसिया का जन्म 4 जुलाई 1990 को इटावा के मशहूर मोहल्ला पुरबिया टोला में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. लालचंद्र चौरसिया और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...