समाजसेवी शिवभूषण सिंह चौहान की प्रथम पुण्यतिथि पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित की

Share This

समाजसेवी शिवभूषण सिंह चौहान की एक वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में असमय हुई मृत्यु की प्रथम पुण्यतिथि पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से जिला कार्यालय पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

श्रद्धांजलि देते हुए प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. ए.के. शर्मा ने कहा कि शिवभूषण सिंह चौहान का समाज के प्रति योगदान अतुलनीय था। वे सदैव लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े रहते थे और सच्चे अर्थों में जनसेवक थे।

प्रदेश उपाध्यक्ष एम.पी. सिंह तोमर ने कहा कि उनका असमय निधन व्यापार मंडल के लिए अपूर्णीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं। वहीं जिला अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान ने कहा कि शिवभूषण सिंह चौहान व्यापार मंडल की रीढ़ की हड्डी थे, उनके जाने से संगठन में जो खालीपन आया है, वह सदैव महसूस किया जाएगा।

शहर अध्यक्ष ओम रतन कश्यप ने उन्हें निस्वार्थ समाजसेवी बताया और कहा कि वे हमेशा जनता की सेवा में अग्रणी रहते थे।

श्रद्धांजलि सभा को जिला वरिष्ठ महामंत्री हरि गोपाल शुक्ला, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवकुमार सिंह चौहान, उद्योग मंच के अध्यक्ष मेजर पांडे, महिला जिला अध्यक्ष सुनीता कुशवाहा सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान, मुन्ना विनीत कुमार पांडे, जिला महामंत्री सुनील कुमार चौहान, रमेश यादव, जिला उपाध्यक्ष राजीव कुमार पाल, शैलेंद्र सिंह राजावत, प्रदीप कनौजिया, रेडीमेड संगठन अध्यक्ष विनोद जैन, महिला जिला मंत्री रूबी शर्मा, सुनीता श्रीवास्तव, अमित कुमार शर्मा, अंजू वर्मा सहित अनेक व्यापारी और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पूरे कार्यक्रम के दौरान भावनात्मक माहौल रहा और सभी ने स्व. शिवभूषण सिंह चौहान को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनकी समाजसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आजाद हिन्द फौज के शहीद हुये स्वोतत्रता संग्राम सेनानी

स्‍व0 काली चरन पुत्र स्व0  छोटे लाल निवासी ग्राम-भदामई पोस्‍ट - बसरेहर( इटावा ) मृत्‍यq& वि‍वरण उपलब्‍ध नहीं स्‍व0 रघुनाथ सिंह पुत्र स्‍व0...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

इटावा में ज़मीन से उठकर दिलों तक पहुंचा एक नाम – भाजपा नेता शरद बाजपेयी

शरद बाजपेयी का जीवन इटावा की सामाजिक-राजनीतिक चेतना में एक प्रेरक कहानी के रूप में देखा जाता है। वे उन चुनिंदा नेताओं में शामिल...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

आयुर्वेदिक चिकित्सा का सबसे विश्सनीय केंद्र पतंजलि चिकित्सालय, हर्षनगर, इटावा

पतंजलि चिकित्सालय, इटावा में सबसे पुराना और विश्वनीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय है। इस चिकित्सालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद के माध्यम से...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

महेंद्र सिंह चौहान : बस नाम ही काफी है

महेंद्र सिंह चौहान इटावा के एक प्रमुख वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो हमेशा हैंडसम, स्टाइलिश और फिट दिखते हैं। उन्हें जनपद के युवा पत्रकारों के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...