भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए थाना समाधान दिवस में 11 फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्या से सम्बन्धित प्रार्थना पत्र अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किये। जिनमें से 4 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो सका। शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारियों को सौंप जल्द निस्तारण के आदेश दिये गये।
माह के दूसरे शनिवार को स्थानीय थाना व कोतवाली में जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ला व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव की मौजूदगी में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के कुल 11 फरियादियों ने विभिन्न विभागों से सम्बन्धित अपनी-अपनी समस्याओं के प्रार्थना पत्र अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किये। जिनमें से 04 शिकायती प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण हो सका। डी0एम0 व एस0एस0पी0 ने शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को सौंप जल्द से जल्द निस्तारण के लिए निर्देशित किया। इस मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह के अलावा राजस्व विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।