रोजगार मिशन की बैठक में डीएम शुभ्रान्त कुमार शुक्ल के निर्देश — अधिक से अधिक युवाओं का रोजगार संगम पोर्टल पर कराएं पंजीकरण

Share This

जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में रोजगार मिशन संबंधी बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में रोजगार सृजन और बेरोजगार युवाओं के कौशल विकास से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि रोजगार संगम पोर्टल (Rojgaarsangam.up.gov.in) पर अधिक से अधिक नौकरी चाहने वाले युवाओं एवं कुशल श्रमिकों का पंजीकरण कराया जाए, ताकि अधिक लोगों को रोजगार के अवसर मिल सकें। उन्होंने कहा कि इस पोर्टल के माध्यम से बेरोजगारों को निजी एवं सरकारी क्षेत्रों में रोजगार दिलाने में बड़ी मदद मिलेगी।

डीएम ने कहा कि जिले के सभी व्यावसायिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा, प्राविधिक शिक्षण संस्थान, निजी कंपनियां, भर्ती एवं प्लेसमेंट अभिकरणों तथा स्थानीय नियोक्ताओं का पंजीकरण भी पोर्टल पर कराया जाए, जिससे एकीकृत रोजगार नेटवर्क तैयार किया जा सके।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक युवा इन योजनाओं से जुड़ सकें।

डीएम ने समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित आश्रम पद्धति विद्यालयों एवं अभ्युदय संस्थाओं के विद्यार्थियों का पंजीकरण भी रोजगार संगम पोर्टल पर सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम, सेवायोजन अधिकारी विकास मिश्रा, उपायुक्त उद्योग सुधीर कुमार, उप कृषि निदेशक आर.एन. सिंह, प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार, समाज कल्याण अधिकारी संध्या रानी बघेल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

१३ वीं और १४ वीं शताव्दी में इटावा

सन् ११९४ ई० में दिल्ली और कन्नौज के हिंदू राज्यों के पतन हो जाने के बाद यह जिला दिल्ली की मुस्लिम शक्तियों के अधीन...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

पत्रकारिता से राजनीति तक,  इटावा की राजनीति के मास्टरमाइंड उदय भान सिंह यादव

उदय भान सिंह यादव का जन्म 26 जून 1972 को हुआ। उनके पिता स्वर्गीय श्री विजय पाल सिंह यादव टेलीफोन विभाग में कार्यरत रहे...

प्रशासनिक अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...

प्रमुख संस्थान

इटावा का शीर्ष केमिस्ट्री कोचिंग संस्थान: जीविका केमिस्ट्री क्लासेज

आज के समय में अधिकांश कोचिंग संस्थान पूरी तरह से व्यावसायिक रूप ले चुके हैं। न ही छात्रों की संख्या पर कोई नियंत्रण होता...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक समाचार जगत में उन्मुक्त भविष्य की तलाश करने वाले पत्रकारों में से एक नाम हैं...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी