रानीबाग में दिनदहाड़े युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गंभीर हालत में सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर

Share This

शहर के बीचोंबीच स्थित रानीबाग इलाके में सोमवार की शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब कुछ नामजद दबंगों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से घायल युवक को जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर कर दिया गया।

फॉरेंसिक टीम ने अस्पताल पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए, वहीं थाना कोतवाली पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, होमगंज निवासी माधव गुप्ता (27) पुत्र राजेश गुप्ता सोमवार शाम अपने घर के पास बैठा था। तभी चार से पाँच हथियारबंद युवक वहां पहुंचे और माधव पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। परिजन और स्थानीय लोग उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

घायल माधव ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि आरोपियों ने रविवार को उसकी अपाचे बाइक मांगी थी, लेकिन उसने यह कहते हुए बाइक देने से मना कर दिया कि वे सभी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। इसी रंजिश में सोमवार शाम वे लोग तमंचा और पिस्टल लेकर आए और जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।

घायल के भाई कन्हैया गुप्ता ने बताया कि दबंग युवक काफी समय से उसके भाई पर दबाव बना रहे थे। बाइक न देने की रंजिश में चार राउंड फायरिंग कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।

डॉ. राघवेंद्र सिंह, जो इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात थे, ने बताया कि युवक को गोली लगने के बाद पुलिस अस्पताल लेकर आई थी। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज हेतु सैफई रेफर कर दिया गया है। एक्स-रे रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि उसे कितनी गोलियां लगी हैं।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

अंग्रेजी शासन में वर्ष 1801 में शामि‍ल कि‍या गया था इटावा

प्रचलि‍त मान्‍यताओं के अनुसार इसी वंश के चन्‍द्रभान ने प्रतापनेर का नगला अर्थात चन्‍दरपुरा बसाया। वि‍क्रम सि‍हं ने  वि‍क्रमपुर बसाया। उन्‍ाके पुत्र प्रतापसि‍हं  ने...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

सुबोध तिवारी: इटावा के एक प्रख्यात राजनीतिज्ञ और वरिष्ठ स्वयंसेवक

सुबोध तिवारी का जन्म 1 मई, 1965 को उत्तर प्रदेश के जसवंतनगर, इटावा में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. श्री रामानंद तिवारी और...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

इटावा का शीर्ष केमिस्ट्री कोचिंग संस्थान: जीविका केमिस्ट्री क्लासेज

आज के समय में अधिकांश कोचिंग संस्थान पूरी तरह से व्यावसायिक रूप ले चुके हैं। न ही छात्रों की संख्या पर कोई नियंत्रण होता...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

वेदव्रत गुप्ता: वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता का अद्वितीय संगम

यहाँ कहीं न कहीं जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने का रहस्य यही है कि हम कठिनाइयों के मुकाबले संघर्ष करते हैं और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...