सहयोगियों के सम्मान के साथ रामलीला महोत्सव सम्पन्न

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- सहयोगियों के सम्मान के उपरान्त पूरी रात्रि चले विशाल धनुषभंग व लक्ष्मण-परशुराम के तीखे व्यंगों के साथ 127वें श्री रामलीला महोत्सव भरथना का समापन हो गया। लक्ष्मण-परशुराम की एक-दूसरे के प्रति कटाक्ष वार्तालाप ने भोर होने तक रामलीला दर्शक प्रेमियों को एक ही स्थान पर बैठने को मजबूर कर दिया।

कस्बा के मुहल्ला जवाहर रोड स्थित मिडिल स्कूल प्रांगण में श्री रामलीला कमेटी (रजि0) भरथना के तत्वाधान् में आयोजित 127वें श्री रामलीला महोत्सव का रविवार की रात्रि समापन हो गया। समापन के अवसर पर कमेटी संरक्षकगणों व पदाधिकारियों ने विभिन्न सेवाओं के माध्यम से महोत्सव में सहयोग करने वाले पत्रकारों, लाइट, साउण्ड, डी0जे0, टेण्ट, बैण्ड, डेकोरेशन आदि के प्रतिनिधियों का पट्टिका, अंगवस्त्र व उपहार भेंटकर सम्मानित करते हुए भविष्य में भी ऐसे ही सहयोग का साथ देने की अपेक्षा की। तदुपरान्त सम्पन्न हुए विशाल धनुषभंग व लक्ष्मण-परशुराम के तीखे व्यंगों व एक-दूसरे के प्रति कटाक्ष वार्तालाप ने भोर होने तक रामलीला दर्शक प्रेमियों को एक ही स्थान पर बैठने को मजबूर कर दिया। महोत्सव का समापन पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिओम यादव ने किया। तदुपरान्त कमेटी के अध्यक्ष रोहित यादव, कोषाध्यक्ष नीलेश त्रिपाठी, महामंत्री विनोद गोस्वामी आदि ने श्री यादव का माल्यार्पण व प्रतीक चिन्ह्र भेंटकर स्वागत सम्मान किया। इस मौके पर संरक्षक पूर्व जि0पं0स0 मनोज यादव, बण्टी, विनोद यादव, विपिन यादव, अरविन्द भदौरिया, सत्यप्रकाश यादव, सुनील यादव, के0के0 यादव, दीपक यादव, रानू यादव, विनोद पटेल, प्रताप यादव, गिरीश शुक्ला, छुन्नी पोरवाल, अवधेश सविता सहित समस्त कमेटी के पदाधिकारियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम का सफल संचालन सत्यप्रकाश यादव राजा ने किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

१३ वीं और १४ वीं शताव्दी में इटावा

सन् ११९४ ई० में दिल्ली और कन्नौज के हिंदू राज्यों के पतन हो जाने के बाद यह जिला दिल्ली की मुस्लिम शक्तियों के अधीन...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

अनुभव और युवा जोश के साथ संगठन को नई दिशा दे रहे अन्नू गुप्ता

अरुण कुमार गुप्ता (अन्नू गुप्ता) भारतीय जनता पार्टी के इटावा जिलाध्यक्ष के रूप में आज संगठन और समाज के बीच एक सशक्त सेतु बनकर...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

ओम नवजीवन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेण्टर, इटावा

बच्चों की सेहत एक परिवार के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा है और इसकी देखभाल में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इटावा शहर में स्थित ओम...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

नीरज महेरे, 30 वर्षों से पत्रकारिता जगत में सक्रिय एक बेबाक नाम

वरिष्ठ पत्रकार नीरज महेरे का जन्म इटावा जनपद की विधान सभा व तहसील जसवंतनगर  के बाउथ गाँव में हुआ। यह इलाका सांस्कृतिक और राजनीतिक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...