शहर स्थित काली वाहँ माता रानी मंदिर परिसर में पुष्पांजलि सेवा समिति के तत्वावधान में भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता अपनी धर्मपत्नी संग पहुंचे और पार्टी पदाधिकारियों के साथ मिलकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।

भंडारे के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण रहा। श्रद्धालुओं ने माता रानी के जयकारों के साथ आशीर्वाद प्राप्त किया। जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने समिति के सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सेवा, समर्पण और एकता की भावना को प्रोत्साहित करते हैं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे और प्रसाद ग्रहण किया।

