श्री दिगंबर जैन महामृत्युंजय तीर्थ क्षेत्र उदी में वार्षिक मेला महोत्सव 2 अक्टूबर को

Share This

शहर से कुछ ही दूरी पर स्थित श्री दिगंबर जैन महामृत्युंजय तीर्थ क्षेत्र, चंबल तट उदी ग्राम में वार्षिक मेला महोत्सव का भव्य आयोजन 2 अक्टूबर (गुरुवार) को किया जाएगा। यह आयोजन तपस्वी सम्राट आचार्य श्री 108 सन्मति सागर महाराज के प्रिय शिष्य मरसलगंज गौरव परपराचार्य108 सौभाग्य सागर महाराज जी ससंघ के सानिध्य तथा परम पूज्य स्थविर संत 108 सुरत्न सागर महाराज के मंगल निर्देशक में संपन्न होगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 7 बजे अभिषेक पूजन एवं शांतिधारा अनुष्ठान से होगा। इसके बाद 11 बजे 1008 मंत्रों द्वारा 1008 कलशों से देवाधिदेव 1008 भगवान महामृत्युंजय ऋषभदेव की भव्य शांतिधारा आयोजित होगी, जिसे आचार्य के मुखविंद से संपन्न कराया जाएगा।

दोपहर 1 बजे से रथ यात्रा प्रारंभ होकर उदी मोड़ से वापस होते हुए पुनः महामृत्युंजय तीर्थ क्षेत्र पंडाल में पहुंचेगी। रथ यात्रा की शोभा में ढोल, ध्वजारथ, सात डीजे, एक बैण्ड, तीन हाथी, पंचरथ तथा बीच-बीच में आकर्षक झांकियां शामिल रहेंगी।

शाम को भजन सम्राट रुपेश द्वारा भक्ति संध्या का आयोजन होगा, वहीं सायंकाल श्रीजी व आचार्य की महाआरती भक्ति नृत्य और संगीत के साथ संपन्न की जाएगी।

आचार्य ने बताया कि महामृत्युंजय महामंत्र एक दिव्य, प्राचीन और अबोध मंत्र है, जो जीवन को रोगमुक्त, भयमुक्त और संकटमुक्त करता है। श्रद्धापूर्वक इसके स्मरण से अकाल मृत्यु का नाश होता है और दीर्घायु की प्राप्ति होती है।

इस भव्य धार्मिक आयोजन में भिंड, इटावा, फिरोजाबाद, दिल्ली, शिवपुरी सहित विभिन्न स्थानों से हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

नुमाइश हर साल ताज़ा करती हैं खजला, सोफ्टी और खेल–खिलौनों वाली बचपन की यादें

इटावा में आयोजित होने वाली जनपद प्रदर्शनी जिले के सांस्कृतिक और सामाजिक जीवन का प्रमुख आयोजन माना जाता है। यह प्रदर्शनी लगभग एक सदी...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

समाज और राजनीति को समर्पित इटावा के समाजवादी नेता वीरू भदौरिया

ठा. वीर भान सिंह भदौरिया, जिन्हें इटावा जनपद में लोग प्रेम से वीरू भदौरिया कहते हैं, का जन्म 2 अप्रैल 1970 को उदी, इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

आयुर्वेदिक चिकित्सा का सबसे विश्सनीय केंद्र पतंजलि चिकित्सालय, हर्षनगर, इटावा

पतंजलि चिकित्सालय, इटावा में सबसे पुराना और विश्वनीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय है। इस चिकित्सालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद के माध्यम से...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार अख़बारों के तारीक़ी इतिहास में हेम कुमार शर्मा का नाम स्वयं ही एक प्रतीक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...