भाजपा जनपद कार्यालय में आयोजित हुआ आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान जिला कार्यशाला

Share This

भाजपा जनपद कार्यालय में आज आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता ने की, जबकि कार्यक्रम संयोजक के रूप में विकास भदौरिया ने कार्यशाला का संचालन किया।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं महिला आयोग सदस्य अनीता गुप्ता ने बताया कि भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वदेशी अभियान को आगे बढ़ाने के लिए 25 सितंबर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती से लेकर 25 दिसंबर पंडित अटल बिहारी बाजपेयी जयंती तक “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” चलाया जा रहा है। इस अभियान में हस्ताक्षर अभियान, रथ यात्राएं, सेमिनार, महिला-युवा सम्मेलन, ऑनलाइन प्रतियोगिताएं और स्वदेशी मेले का आयोजन किया जाएगा।

अनीता गुप्ता ने कहा कि भारत की प्राचीन अर्थव्यवस्था पूरी दुनिया के लिए आदर्श थी। आजादी के पहले हम स्वदेशी के कारण आत्मनिर्भर थे, लेकिन स्वतंत्रता के बाद दुनिया पर निर्भर हो गए। उन्होंने बताया कि जीएसटी रिफॉर्म स्वदेशी को मजबूती देने वाला ऐतिहासिक कदम है और यदि युवाओं को स्वदेशी की ओर प्रेरित किया जाए, तो भारत फिर से आर्थिक महाशक्ति बन सकता है। स्वदेशी केवल वस्तुओं तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारी भाषा, संस्कृति, पहनावा और रीति-रिवाजों से भी जुड़ा है।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने कहा कि आत्मनिर्भर का अर्थ है देश में बनी चीजें खरीदना और निर्यात बढ़ाना। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे लोगों में स्वदेशी वस्तुएं खरीदने की मानसिकता विकसित करें, जिससे रोजगार बढ़ेगा और भारत 2047 तक दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकेगा।

कार्यशाला में पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार चौधरी, डॉ. रमाकांत शर्मा और गोपाल मोहन शर्मा ने भी संबोधन दिया। कार्यक्रम का कुशल संचालन पूर्व जिला मंत्री बासु चौधरी ने किया।

कार्यशाला में प्रमुख रूप से ब्लॉक प्रमुख गणेश राजपूत, जिला महामंत्री प्रशांत राव चौबे, जिला मंत्री एवं कार्यक्रम सह-संयोजक डॉ. ज्योति वर्मा, राहुल राजपूत, लखना नगर पंचायत चेयरमेन गणेश शंकर पोरवाल, जिला उपाध्यक्ष विवेक भदौरिया, देवप्रताप भदौरिया, हरनाथ कुशवाह, जिला मंत्री जितेंद्र गौड़, ममता कुशवाहा, चक्रेश जैन, कोषाध्यक्ष संजीव भदौरिया, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, महिला मोर्चा अध्यक्ष विरला शाक्य, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष उदयवीर दोहरे, किसान मोर्चा अध्यक्ष अवधेश चतुर्वेदी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजवर्धन भदौरिया, सतेंद्र राजपूत, प्रमिला पालीवाल, सोनिया चक, प्रिया तिवारी सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

काकोरी कांड में गि‍रफतार हुये ज्योति‍ शंकर दीक्षि‍त और मुकुन्दीलाल

क्रान्‍ि‍तकारि‍यों  ने अपना कार्यक्रम शुरू कर दि‍या और  राजनैति‍क डकैति‍यों  का सि‍लसि‍ला जारी हुआ । 9 अगस्‍त सन्  1925  को काकोरी  कांड के रूप...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

अखिलेश यादव – देश में गरीबों, मजलूमों और युवायों की बुलंद आवाज

अखिलेश यादव एक सशक्त, लोकप्रिय और जतना के हितों के लिए लड़ने वाले भारतीय राजनेता हैं वह समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। वर्तमान...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

इटावा का शीर्ष केमिस्ट्री कोचिंग संस्थान: जीविका केमिस्ट्री क्लासेज

आज के समय में अधिकांश कोचिंग संस्थान पूरी तरह से व्यावसायिक रूप ले चुके हैं। न ही छात्रों की संख्या पर कोई नियंत्रण होता...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

पत्रकारिता में नित नए आयाम स्थापित करती वंदना यादव की साहसिक यात्रा

इटावा के छोटे से बीहड़ी गांव मड़ैया अजबपुर की रहने वाली वंदना यादव, इस बात का जीता-जागता उदाहरण हैं कि बेटियां किसी से कम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी