हर्षोल्लास के साथ निकली मर्यादा पुरूषोत्तम प्रभु श्रीराम की बारात

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- मनमोहक विभिन्न इष्टदेवों की आकर्षक इलैक्ट्रॉनिक झाँकियों के साथ नगर भ्रमण को निकली मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम की बारात के नगरवासियों ने दर्शन किये। साथ ही पूजन अर्चन कर अपने आराध्य का गुणगान किया व जयश्रीराम के जयघोषों से समूचा नगर गुंजायमान हो गया।

श्री रामलीला कमेटी (रजि0) भरथना के तत्वाधान् में सम्पन्न होने वाली 127वें रामलीला महोत्सव के चलते गुरूवार को मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम की बारात नगर भ्रमण के लिए निकाली गई। कस्बा के इटावा रोड स्थित हीरो एजेन्सी (न0 राजा) से बतौर मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिओम यादव ने पूर्व जि0पं0स0 मनोज यादव बण्टी व कमेटी पदाधिकारियों के साथ हरी झण्डी दिखाकर श्रीराम की बारात को नगर भ्रमण हेतु रवाना किया। इससे पहले आगन्तुक अतिथियों ने रथ पर विराजमान मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम का तिलक वन्दन, वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजन अर्चन व आरती उतारी तथा कमेटी अध्यक्ष रोहित यादव, महामंत्री विनोद गोस्वामी, कोषाध्यक्ष नीलेश त्रिपाठी ने आगन्तुक अतिथियों का तिलक वन्दन व पट्टिका पहनाकर स्वागत सम्मान किया। बैण्ड बाजों व डीजे की समधुर ध्वनियों के बीच नगर भ्रमण को निकली प्रभु श्रीराम की बारात में आकर्षक साज-सज्जायुक्त महाराज गजानन, वीर हनुमान, राधाकृष्ण, माता सरस्वती, राम दरबार, साँई बाबा, महिषासुर मर्दनी माँ दुर्गा, खाटूश्याम, सोने की लंका, भगवान भोलेनाथ के विभिन्न स्वरूप आदि सहित करीब आधा सैकडा से अधिक इलैक्ट्रॉनिक झाँकियां आकर्षण का प्रमुख केन्द्र रहीं। प्रभु श्रीराम की बारात नगला राजा से प्रारम्भ होकर कृष्णा नगर, रेलवे उपरिगामी सेतु, पालीबम्बा, मोतीगंज, तिलक रोड, बजाजा लाइन चौराहा, आजाद रोड, गिरधारीपुरा, सती मन्दिर, मण्डी रोड, पुराना भरथना, बालूगंज होते हुए जवाहर रोड, कृष्णा नगर से होकर कस्बा के जवाहर रोड स्थित मिडिल स्कूल रामलीला प्रांगण पर सम्पन्न होगी। बारात के दौरान विनोद यादव, सत्यप्रकाश यादव, विपिन यादव, अरविन्द भदौरिया, के0के0 यादव, रानू यादव, पवन यादव, श्रीनवेश यादव, टिंकू यादव, कमलेश यादव, मदन कुमार सहित सैकडों कमेटी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जयपुर के राजा जयसि‍ह के अधि‍कार में भी रहा इटावा

दि‍ल्‍ली में मुगल साम्राज्‍य के पतनोन्‍मुखी काल में इटावा फर्रूखाबाद  के नबाव के अधि‍कार में आ गया। कुछ समय के लि‍ये  इटावा  जयपुर के...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा: हिन्दू सेवा समिति के प्रमुख और इटावा के सबसे लोकप्रिय हिंदूवादी राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा का जन्म 20 जून 1987 को इटावा, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा और...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ सिटी अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

नववर्ष पर इटावा में चोखो थाली का शाही तोहफा, राजस्थानी स्वाद पर मिलेगी 25% स्पेशल छूट

शहर के प्रमुख होटल चोखो थाली ने अपने ग्राहकों के लिए विशेष खुशखबरी दी है। नववर्ष के अवसर पर चोखो थाली में 30 दिसम्बर...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

पत्रकारिता में नित नए आयाम स्थापित करती वंदना यादव की साहसिक यात्रा

इटावा के छोटे से बीहड़ी गांव मड़ैया अजबपुर की रहने वाली वंदना यादव, इस बात का जीता-जागता उदाहरण हैं कि बेटियां किसी से कम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...