इटावा में अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन, पुलिस और दिव्यांगजनों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

Share This

रिजर्व पुलिस लाइन सभागार कक्ष में पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव और समेकित शिक्षा, बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वाधान में आर0पी0डब्ल्यू0डी0 एक्ट 2016 एवं अंतर्राष्ट्रीय आदेशों के तहत अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर एक दिवसीय सांकेतिक भाषा प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक अपराध सुबोध गौतम ने माॅ सरस्वती की मूर्ति पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर सुभाष चन्द्र यादव (आर0आई0 पुलिस लाइन), राजू भदौरिया (आर0टी0सी0 प्रभारी), समस्त महिला आरक्षी, जिला समन्वयक, अर्चना सिन्हा एवं प्रहलाद कुमार (रिसोर्स टीचर) सहित सभी स्पेशल एजूकेटर्स उपस्थित रहे।

जनपद इटावा के समस्त मूकबधिर दिव्यांगजनों ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। मुख्य वक्ता के रूप में अफजल राजा (अध्यक्ष एवं महासचिव, मूकबधिर दिव्यांग इंडिको एयरलाइन), इंटरप्रेटर चंचल कुमार, पिंकी अहमद, चंदन सिंह (उपाध्यक्ष), बीटू यादव, मयंक तिवारी, सीटू यादव, सुशील यादव और सौरभ यादव ने उपस्थित सभी अतिथियों, दिव्यांगजनों, महिला आरक्षियों और अभिभावकों को बेसिक साइन लैंग्वेज के विषय में जानकारी दी।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी पुलिस अधिकारी और कर्मचारी सक्रिय रूप से भाग लिए और सांकेतिक भाषा के महत्व को समझा। यह पहल बधिर समुदाय और पुलिस विभाग के बीच संवाद और समझ को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम मानी जा रही है। यह कार्यक्रम अखिल भारतीय बधिर महासंघ (ए0आई0एफ0डी0), नई दिल्ली और विश्व बधिर महासंघ (डब्ल्यू0एफ0डी0), फिनलैंड से संबद्ध अखिल उत्तर प्रदेश बधिर संघ (ए0यू0पी0ए0डी0) के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें विशेष सहयोग एसएसपी इटावा का रहा।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों, विशेषकर महिला आरक्षियों को अंग्रेजी वर्णमाला के सांकेतिक भाषा पम्पलेट प्रदान किए गए।

प्रथम कड़ी में अर्चना सिन्हा ने उपस्थित अधिकारियों को जनपद में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों की जानकारी देते हुए आर0पी0डब्ल्यू0डी0 एक्ट 2016 में वर्णित 21 प्रकार के दिव्यांगजनों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही समावेशी शिक्षा योजना के तहत संचालित गतिविधियों और जागरूकता हेतु 6 प्रकार के पोस्टर वितरित किए गए।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पुलिस विभाग में सांकेतिक भाषाओं का बेसिक प्रयोग सीखना और मूकबधिर दिव्यांगजनों के साथ संवाद स्थापित करना रहा, जिससे अपराध और समाजिक मामलों में उनकी भागीदारी और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

दि‍लों पर राज करती है जनपद प्रदर्शनी, फुव्वारा है ‘हृदय स्थल’ यहां होता है बि‍छड़ों का मि‍लन

शताब्‍दी वर्ष भी मना चुकी है प्रदर्शनी इटावा जनपद की संस्‍कृति‍ से जुड़ी जनपद प्रदर्शनी अपने जीवन के एक सौ वर्ष पूरे कर चुकी है।...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

राजनीति में कैसे पहुंचे मुलायम सिंह यादव,जाने पूरा किस्सा

नत्थू सिंह चौधरी ने प्रभावित होकर अपनी जसवंतनगर सीट को 1967 में दिया था मुलायम सिंह यादव को विधायक की चुनाव लड़ने के लिए मुलायम...

प्रशासनिक अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...

प्रमुख संस्थान

इटावा में मक्का-बाजरे की रोटी और चने का साग, चोखो थाली का स्वाद लें और 20% छूट का लाभ उठाएँ

इटावा में सर्दियों के इस मौसम में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का आनंद लेना हो, तो चोखो थाली एक बेहतरीन स्थान है। होटल प्रताप, नेविल...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ – बीरेश मिश्रा

बीरेश मिश्रा का जन्म जुलाई 1972 में मूंज गांव, इटावा में हुआ, जो इटावा से फर्रुखाबाद जाने वाली सड़क पर उत्तर पूर्व की ओर...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी