इटावा में उद्योग व्यापार मंडल ने स्वदेशी और एक राष्ट्र–एक चुनाव समर्थन में विशेष हस्ताक्षर अभियान चलाया

Share This

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, इटावा के नेतृत्व में स्वदेशी और एक राष्ट्र—एक चुनाव के समर्थन में विशेष हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान का संचालन जिला अध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल, जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल और जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन के मार्गदर्शन में रोडवेज बस स्टैंड तिराहे पर किया गया। अभियान के दौरान सैकड़ों लोगों ने इस पहल के समर्थन में अपने हस्ताक्षर किए।

जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में देशवासियों को मजबूत बनाने और अमेरिका व चीन के उत्पादों को टक्कर देने के लिए स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग आवश्यक है। इस अवसर पर व्यापारियों और समाज के विभिन्न वर्गों ने अपनी सहमति व्यक्त करते हुए अभियान में भाग लिया।

जिला उपाध्यक्ष डॉ. हरिशंकर पटेल ने लोगों को “स्वदेशी अपनाओ, विदेशी भगाओ” का संकल्प दिलाया। जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल ने बताया कि यह अभियान राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री संदीप बंसल के आह्वान पर पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है। व्यापार मंडल जनपद के प्रत्येक कस्बा और बाजारों में इस अभियान को निरंतर जारी रखकर लोगों को जागरूक करेगा।

अभियान में प्रमुख रूप से महिला जिला अध्यक्ष अर्चना कुशवाहा, जिला कोषाध्यक्ष सर्वेश चौहान, जिला प्रवक्ता इकरार अहमद, युवा जिला महामंत्री रंजीत सिंह कुशवाहा, युवा जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष विकास शाक्य, लल्लू वारसी, यामीन रिंकू चौधरी, अर्चना अग्रवाल, अशोक कुमार कुशवाहा (नई मंडी अध्यक्ष), सत्येंद्र कुशवाहा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिओम गुप्ता, संतोष कुमार वर्मा, उमेश कुशवाहा, अभिषेक जैन सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

११ वीं ई० १२ वीं शताव्दी में इटावा

१०१८ ई० तक कन्नोज के राठौर वंशी राजा इटावा पर शासन करते रहे थे उसी समय जब महमूद गजनी भारत के बारहवें आक्रमण मैं...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

पत्रकारिता से राजनीति तक,  इटावा की राजनीति के मास्टरमाइंड उदय भान सिंह यादव

उदय भान सिंह यादव का जन्म 26 जून 1972 को हुआ। उनके पिता स्वर्गीय श्री विजय पाल सिंह यादव टेलीफोन विभाग में कार्यरत रहे...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस : उत्तर प्रदेश की प्रमुख सिक्योरिटी सर्विस

सिक्योरिटी सर्विस के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने 2005 में पसरा एक्ट का प्रावधान किया था। इस अद्यादेश के तहत, इटावा जनपद में...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

विशुन चौधरी: पत्रकारिता में उत्कृष्टता के साथ प्रेस क्लब की स्थापना में सहयोगी

विशुन कुमार चौधरी का जन्म 26 जनवरी 1962 को पुराना शहर इटावा में मोहल्ला शाहग्रान में हुआ। यह मोहल्ला छिपैटी और पुरबिया टोला के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...