दो भव्य पाण्डालों में श्रद्धालुओं को दर्शन देगीं महिषासुर मर्दनी माँ भगवती

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- आकर्षक साज-सज्जायुक्त विशालकाय प्रांगण में भव्य व ऐतिहासिक उच्च सिंहासन पर विराजमान होकर महिषासुर मर्दनी माँ जगतजननी जगदम्बा भक्तों को दर्शन देंगी। संगीतमयी ध्वनियों के साथ सांय सम्पन्न होने वाली पंच आरतियों में हजारों की संख्या में श्रद्धालु महिला-पुरूष भक्तजन सामूहिक रूप से माँ दुर्गा का आवाहन कर स्तुति करेगें। उक्त धार्मिक अनुष्ठान की तैयारियां अन्तिम चरण में हैं।

विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी कस्बा के मुहल्ला मोतीगंज स्थित राजाराम पीतल वालों के हाता में श्री नवदुर्गा पूजा समिति (रजि0) भरथना के तत्वाधान में शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर दस दिवसीय भव्य व ऐतिहासिक 29वाँ श्री नवदुर्गा पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन आगामी 22 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक किया जायेगा तथा माँ की प्रतिमाओं का विसर्जन 2 अक्टूबर को होगा। महोत्सव स्थल पर मौजूद पदाधिकारियों ने बताया कि उक्त धार्मिक अनुष्ठान के चलते भवन की साज-सज्जा, पूजन, यज्ञशाला, प्रसाद वितरण सहित समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। साथ ही डेकोरेशन व साउण्ड की व्यवस्था भी चाक-चौबन्द है। उक्त श्री नवदुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारम्भ 22 सितम्बर को 108 मंगल कलश यात्रा के नगर भ्रमण के साथ महोत्सव प्रांगण में सांय कलशों की स्थापना व वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच माँ के प्रथम दिवस के स्वरूप के भव्य कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जायेगें। तदुपरान्त संगीतमयी ध्वनियों के बीच सम्पन्न होने वाली पंच आरतियों में श्रद्धालु महिला-पुरूष भक्तजन सामूहिक रूप से जगत जननी माँ दुर्गा का आवाहन करेगें। तैयारियों के दौरान अध्यक्ष संजीव दीक्षित गपूडे, महामंत्री भरत पोरवाल, कोषाध्यक्ष श्याम पोरवाल, विपिन पोरवाल छोटे, सोनू मिश्रा, नेक्से पोरवाल सहित सभी समिति पदाधिकारी लगे हुए थे।

वहीं कस्बा के बकेवर रोड स्थित ऊँ श्री पागलबाबा गंगासागर धाम पर भी शारदीय नवरात्रि पर मुख्य न्यासी श्याम सुन्दर चौरसिया के संयोजकत्व में आयोजित होने वाले भव्य श्री नवदुर्गा पूजा महोत्सव की सभी तैयारियां अन्तिम चरण में है। बाहर के कारीगरों द्वारा अत्याधुनिक बिजली, फूलों आदि की साज-सज्जा की जा रही है। जहाँ उच्च सिंहासन पर विराजमान माँ दुर्गा के सम्मुख श्रद्धालु भक्तजन प्रत्येक सांय संगीतमयी ध्वनियों पर सम्पन्न होने वाली आरती व भजन के माध्यम से माँ का गुणगान करेगें।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

गोलियां चलती रहीं, ‘वंदे मातरम्’ गूंजता रहा: इटावा के तीन अमर शहीदों की शौर्य गाथा

31 मार्च 1931 की वह सुबह ताखा क्षेत्र के लिए किसी उत्सव से कम नहीं थी। नगला ढकाऊ की गलियों में खुशियों की लहर...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

इटावा में ज़मीन से उठकर दिलों तक पहुंचा एक नाम – भाजपा नेता शरद बाजपेयी

शरद बाजपेयी का जीवन इटावा की सामाजिक-राजनीतिक चेतना में एक प्रेरक कहानी के रूप में देखा जाता है। वे उन चुनिंदा नेताओं में शामिल...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

द लेडी कैफे: एक प्रीमियम मेकअप स्टुडियो, सैलून एवं फैशन बुटीक

आज के जीवन में सौंदर्य और आकर्षण का महत्व बहुत बढ़ गया है। हर व्यक्ति खुद को सुंदर, आत्मनिर्भर और प्रभावशाली दिखना चाहता है।...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता: ख़बरों के माध्यम से ग्रामीण अंचल में सकारात्मक बदलाव वाले पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता इटावा में प्रभावशाली पत्रकार के रूप में प्रसिद्ध हैं। वे पत्रकारिता के क्षेत्र में 2002 में आए, उनके पास पत्रकरिता क्षेत्र का...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...