जायण्ट्स ग्रुप ऑफ इटावा द्वारा प्रतिभा एवं शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित

Share This

जायण्ट्स ग्रुप ऑफ इटावा के तत्वावधान में एसडी फील्ड स्थित पंचायत राज राजकीय महिला महाविद्यालय के सभागार में राधा सक्सेना की पुण्य स्मृति में प्रतिभा एवं शिक्षक सम्मान समारोह बड़े ही गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा एवं स्व. राधा सक्सेना के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मंचासीन अतिथियों का स्वागत रोली-चंदन एवं माल्यार्पण से किया गया। महाविद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

मुख्य अतिथि अवकाशप्राप्त क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, कानपुर मंडल डा. रिपुदमन सिंह ने कहा कि पीड़ितों की मदद से ही समाज में समरसता स्थापित की जा सकती है। उन्होंने डा. ज्ञान चंद सक्सेना और जायण्ट्स ग्रुप द्वारा किए जा रहे परोपकारी कार्यों की सराहना की। अति विशिष्ट अतिथि प्रो. आर.के. अग्रवाल ने कहा कि इस तरह के सम्मान समारोह समाज के लिए अनुकरणीय हैं। विशिष्ट अतिथि व प्राचार्य डॉ. श्याम पाल सिंह ने बताया कि समाज उत्थान में जायण्ट्स ग्रुप निरंतर अग्रणी भूमिका निभा रहा है और आयोजक डा. ज्ञान चंद सक्सेना के प्रयास प्रेरणादायी हैं।

कार्यक्रम के अध्यक्ष डा. विनय अग्रवाल ने स्वागत भाषण दिया जबकि क्षमा पुरवार ने हिन्दी दिवस पर मनमोहक गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम संरक्षक डा. ज्ञान चंद सक्सेना ने बताया कि वे पिछले पाँच वर्षों से पत्नी स्व. राधा सक्सेना की पुण्यतिथि पर प्रतिभा एवं शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित करते आ रहे हैं। इसके अतिरिक्त वे उनकी जयंती (16 जनवरी) पर भी समाजसेवा के कार्य जैसे आर्थिक सहयोग, बेटियों के विवाह में मदद और जरूरतमंदों की सहायता करके आत्मसंतोष प्राप्त करते हैं।

इस अवसर पर डा. रिपुदमन सिंह, अमित कुमार, ज्योति सविता, डॉ. प्रवेश त्रिपाठी, राजकिशोर श्रीवास्तव, रमेश चंद्र गुप्त, दीपा चौहान, निशा सक्सेना, अवधेश कुमार, नंदिता सक्सेना, पुष्पलता कटियार, डॉ. डॉली रानी, प्रो. डॉ. नरेश पाल सिंह, डॉ. पूनम गौर सहित कई विभूतियों को माल्यार्पण, शॉल, प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन डा. विपिन चंद्र गुप्ता और डा. डोली रानी ने संयुक्त रूप से किया। संयोजक आनंद मित्तल, प्रवीणा आर्य एवं सहसंयोजक राहुल त्रिवेदी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अशोक वर्मा, ललित सक्सेना, रामचंद्र कश्यप, सचिन अग्रवाल, अभिषेक गौड़, के.डी. कौशिक, विमल गुप्ता, निशेष कांत, अजय कुमार गुप्ता, मनोज दुबे, विपिन मिश्रा व जय कुमार गुप्ता का योगदान सराहनीय रहा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आस्था का केन्द्र है ‘‘प्राचीन शिव मन्दिर रमायन (भरथना)‘‘

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- इस सृष्टि के आदि देव, देवों के देव महादेव को शिवशंकर, भोलेनाथ और भूतनाथ आदि अनेक नामों से जिन्हें...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

इटावा के शि‍खर पुरूष हैं मुलायम सिंह यादव इटैली से आये थे पि‍ता सुघर सिंह के बाबा

भारत के सबसे वि‍शाल आबादी वाले राज्‍य उत्‍तर प्रदेश के तीन बार मुख्‍यमत्री एंव केन्‍द्र सरकार में दो बार रक्षा मंत्री रह चुके जनपद...

प्रशासनिक अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...

प्रमुख संस्थान

ओम नवजीवन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेण्टर, इटावा

बच्चों की सेहत एक परिवार के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा है और इसकी देखभाल में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इटावा शहर में स्थित ओम...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

वेदव्रत गुप्ता: वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता का अद्वितीय संगम

यहाँ कहीं न कहीं जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने का रहस्य यही है कि हम कठिनाइयों के मुकाबले संघर्ष करते हैं और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी