संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

Share This
भरथना- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम असफपुर में मंगलवार की सुबह 6 बजे उस समय सनसनी फैल गई, जब पिछले कई दिनों से घर में पीटे जा रहे एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जबकि ग्रामीणों ने मजदूर को पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है और घटना से पूर्व मारपीट का वीडियो सार्वजनिक की है। वहीं मृतक के परिजनों ने पुलिस को फांसी लगाकर आत्महत्या करना स्वीकारा है। फिल्हाल पुलिस ने बगैर फॉरेंसिक फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम को बुलाए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के ग्राम असफपुर में रिटायर्ड फौजी सुरेन्द्र सिंह यादव अपने पुत्र अदीप सिंह उर्फ पिंटू 45 वर्ष, पुत्रवधू रूबी देवी यादव, नातिन कु0 स्नेहा 16 वर्ष, कु0 स्वेता 13 वर्ष और इकलौता सबसे छोटा नाती पियूष 10 वर्ष के साथ रहते है। घटनास्थल पर ग्रामीणों ने मृतक अदीप सिंह यादव उर्फ पिंटू को कृषि मजदूरी कर अपने परिजनों का भरण पोषण करना और शराब का नशा करने का आदी बताया। जिसको लेकर परिजन उसका आए दिन अपमान करते और जमकर मारपीट करते थे। जिसका ग्रामीणों ने मौत से पूर्व मजदूर पिंटू की बेरहमी से मारपीट का वीडियो सार्वजनिक किया है।
ग्रामीणों की मानें तो पिंटू की संदिग्ध मौत से पहले उक्त मामले में पुलिस कई बार आई। लेकिन कोई ठोस हल नहीं कर सकी, जिसके कारण मजदूर की मौत हो गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पुलिस चाहती तो डॉग स्कॉर्ट, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट आदि टीम बुलाकर गहन जांच करवा सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया घटनास्थल की पुलिस ने जांच पड़ताल कर ली है और घटना के सम्बन्ध में परिजनों द्वारा प्रार्थना मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आगरा सूबे में चला गया इटावा का कुछ भाग

शेरशाह तथा सूर शासन के पश्‍चात 1556 ई0 से अकबर का राज्‍य स्‍थापि‍त हो गया। अकबर के काल में इटावा का कुछ भाग आगरा...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

इटावा की राजनीति में सादगी और सेवा की मिसाल बने समाजवादी नेता सर्वेश शाक्य

सर्वेश शाक्य जनपद इटावा के एक ऐसे नाम हैं जिन्होंने शिक्षा, सेवा और सादगी को जीवन का मूल मंत्र बनाया। उनका पूरा जीवन इस...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस : उत्तर प्रदेश की प्रमुख सिक्योरिटी सर्विस

सिक्योरिटी सर्विस के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने 2005 में पसरा एक्ट का प्रावधान किया था। इस अद्यादेश के तहत, इटावा जनपद में...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

वी पी राजन: पत्रकार, जनप्रतिनिधि और समाज सेवक का अनूठा संगम

वरिष्ठ पत्रकार वी पी राजन, जिनका पूरा नाम वीर पाल सिंह राजन है, इटावा के प्रसिद्ध और सम्मानित पत्रकारों में से एक हैं। उनका...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...