तिब्बती सहित अस्थायी बाजारों को व्यस्त यातायात क्षेत्र में अनुमति न देने की मांग, व्यापारियों ने डीएम से की मुलाकात

Share This

सर्दियों के मौसम में शहर में लगने वाले तिब्बती बाजार सहित अन्य अस्थायी बाजारों को व्यस्ततम यातायात क्षेत्र में अनुमति न देने की मांग को लेकर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल रेडीमेड एसोसिएशन** का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला से मिला।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व एसोसिएशन अध्यक्ष देव गुप्ता एवं जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित ने किया। इस दौरान व्यापारियों ने कहा कि हर वर्ष सर्दियों में बीएसए दफ्तर के सामने खाली पड़ी सरकारी जमीन पर तिब्बती बाजार और अन्य बाजार लग जाते हैं। यह इलाका अत्यधिक व्यस्त यातायात वाले क्षेत्र में है, जहाँ आसपास स्कूल, घनी आबादी और कस्तूरबा गांधी महिला छात्रावास भी स्थित है। इस कारण यहाँ दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है।

व्यापारियों ने बताया कि रामनगर रेलवे फाटक बंद होने से यातायात का दबाव और बढ़ गया है। ऐसे में इन अवैध बाजारों को अनुमति देना न केवल खतरनाक है बल्कि स्थानीय व्यापारियों के हितों के खिलाफ भी है। आरोप लगाया गया कि बाहर से आए व्यापारी सरकारी जमीन पर कब्जा कर व्यापार करते हैं और उनका अधिकांश सामान कर अपवंचना के माध्यम से आता है।

प्रतिनिधिमंडल ने यह भी सुझाव दिया कि यदि इन व्यापारियों को अनुमति देना अनिवार्य हो तो उन्हें केवल नुमाइश मैदान में नुमाइश अवधि के दौरान ही जगह दी जाए।

जिलाधिकारी ने व्यापारियों की मांग को गंभीरता से लेते हुए मामले में सिटी मजिस्ट्रेट को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा कि‍ले पर हुआ लोदि‍या का अधि‍कार, इब्राहि‍म लोहानी बने गवर्नर

1487 ई0 में जौनपुर तथा दि‍ल्‍ली  के लोदी वंश के बीच पुन:संधि‍  टूट गई। इटावा में बहलोल लोदी  तथा जौनपुर की  ओर से हुसैन...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

नीतू नारायन मिश्रा : जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं आदर्श समाजसेविका  

नीतू मिश्रा का जन्म 12 अगस्त 1987 को इटावा जिले में हुआ। उनके पिता का नाम विनोद शर्मा हैं और माता का नाम मीरा...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का अद्वितीय स्थान : चोखो थाली

इटावा में चोखो थाली न केवल अपने उत्कृष्ट भोजन के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहाँ का माहौल और आतिथ्य भी अद्वितीय है। जैसे ही...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

विशुन चौधरी: पत्रकारिता में उत्कृष्टता के साथ प्रेस क्लब की स्थापना में सहयोगी

विशुन कुमार चौधरी का जन्म 26 जनवरी 1962 को पुराना शहर इटावा में मोहल्ला शाहग्रान में हुआ। यह मोहल्ला छिपैटी और पुरबिया टोला के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी