एमनीव विज़न स्कूल,इटावा की ऐतिहासिक उपलब्धि:पहली बार दो छात्र एसजीएफआई के लिए हुए चयनित

Share This

इटावा:- एमनीव विज़न स्कूल,इटावा में आयोजित सीबीएसई राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैम्पियनशिप 2025 में देश और विदेश से सैकड़ों खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में एमनीव विज़न स्कूल के अनेक विद्यार्थियों ने भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और स्वर्ण,रजत व कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया।

विद्यालय के दो प्रतिभाशाली छात्र प्रियदर्शन शाक्य (अंडर-14,29 किग्रा वर्ग) और शौर्य सिंह (अंडर-17,48 किग्रा वर्ग) ने अपने- अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर विशेष पहचान बनाई,उनके शानदार प्रदर्शन के आधार पर दोनों का चयन अब स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।यह विद्यालय के इतिहास में पहली बार है कि किसी छात्र का एसजीएफआई के लिए चयन हुआ है,जो एमनीव विज़न स्कूल के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

विद्यालय के ताइक्वांडो कोच हिमांशु ने कहा “हमारे खिलाड़ियों ने पूरे समर्पण और अनुशासन के साथ तैयारी की थी।प्रियदर्शन शाक्य और शौर्य सिंह का एसजीएफआई में चयन विद्यालय और इटावा दोनों के लिए गर्व की बात है।अन्य बच्चों का प्रदर्शन भी प्रेरणादायक रहा।”

“अब प्रियदर्शन शाक्य (अंडर-14, 29 किग्रा वर्ग) और शौर्य सिंह (अंडर-17, 48 किग्रा वर्ग) एसजीएफआई राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में एमनीव विज़न स्कूल,इटावा की ओर से और सीबीएसई बोर्ड का प्रतिनिधित्व करेंगे।इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश भर के विभिन्न शैक्षिक बोर्डों—जैसे सीबीएसई,आईसीएसई, राज्य बोर्ड आदि के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी आमने-सामने होंगे।उल्लेखनीय है कि एसजीएफआई के विजेता खिलाड़ियों को कैंपस ट्रेनिंग,खेल छात्रवृत्ति तथा आगे चलकर ‘खेलो इंडिया’ और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलता है।”

विद्यालय के चेयरमैन अतिवीर सिंह यादव,वाइस-चेयरमैन डॉ. विकास यादव और मैनेजिंग डायरेक्टर सलिल यादव ने संयुक्त रूप से बधाई देते हुए कहा “एमनीव विज़न स्कूल के विद्यार्थियों ने यह साबित कर दिया है कि निरंतर अभ्यास,अनुशासन और टीम भावना से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।यह सफलता न केवल विद्यालय के लिए गौरव की बात है बल्कि इटावा जनपद के लिए भी गौरवशाली क्षण है।”

प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने भी सभी विजयी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा “हमारे बच्चों ने राष्ट्रीय स्तर पर जो उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है,वह सामूहिक प्रयास,अनुशासन और कठिन परिश्रम का परिणाम है।हमें विश्वास है कि एसजीएफआई में भी वे एमनीव विज़न स्कूल और सीबीएसई बोर्ड का नाम रोशन करेंगे।”

इस अवसर पर विद्यालय के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मनोज श्रीवास्तव,मुख्य वित्तीय अधिकारी मोहम्मद आरिफ़,कार्यक्रम प्रमुख विनयशील पठानिया सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे और विजयी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दीं।

Share This
Shivam Shukla
Shivam Shuklahttps://etawahlive.com/
Almost 8 years of social media experience with social engagement preferred...
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा पर हुआ लड़ाकू जाति‍ का अधि‍कार

1761 ई0 में पानीपत के युद्ध में मराठे  अहमदशाह अब्‍दाली से हार गये । अब्‍दाली  ने भारत से जाते समय अपने बहुत  से प्रदेश...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

सुबोध तिवारी: इटावा के एक प्रख्यात राजनीतिज्ञ और वरिष्ठ स्वयंसेवक

सुबोध तिवारी का जन्म 1 मई, 1965 को उत्तर प्रदेश के जसवंतनगर, इटावा में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. श्री रामानंद तिवारी और...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर – आपकी सभी वाहन सेवाओं एवं ऑनलाइन कार्यो के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर, कृषि भवन ऑफिस के पास, पुलिस लाइन, इटावा आपके सभी सरकारी एवं वाहन संबंधी कार्यों के लिए एक विश्वसनीय केंद्र...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता: ख़बरों के माध्यम से ग्रामीण अंचल में सकारात्मक बदलाव वाले पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता इटावा में प्रभावशाली पत्रकार के रूप में प्रसिद्ध हैं। वे पत्रकारिता के क्षेत्र में 2002 में आए, उनके पास पत्रकरिता क्षेत्र का...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...