भाजपा विरोध प्रदर्शन पर कांग्रेसियों का पथराव

Share This

इटावा की राजनीति सोमवार को अचानक गरमा गई। मामला उस वक्त का है जब कांग्रेस के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपशब्द कहे जाने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने पहुंचे थे। शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हुआ यह विरोध प्रदर्शन अचानक हिंसा में बदल गया जब कांग्रेसियों ने भाजपाइयों पर जमकर पथराव कर दिया। पत्थरबाज़ी में कई कार्यकर्ता घायल हो गए और मौके पर भगदड़ मच गई।

इस घटना को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बिरला शाक्य ने पुलिस को लिखित तहरीर दी। तहरीर में उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रदर्शन लोकतांत्रिक ढंग से किया जा रहा था लेकिन कांग्रेसियों ने साजिशन पथराव कर माहौल को बिगाड़ा। उनकी तहरीर के आधार पर एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने आधा दर्जन कांग्रेसियों और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

नामजद आरोपियों में पल्लव दुबे, कोमल सिंह कुशवाहा, विपिन कुशवाहा, राशीद पठान, मलखान सिंह यादव, प्रशांत तिवारी, आशुतोष दीक्षित और आसिक पठान शामिल हैं। पुलिस ने अब तक लगभग एक दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया है और बाक़ी की तलाश तेज़ कर दी गई है। अधिकारियों ने साफ किया है कि पत्थरबाज़ों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

इस पूरे घटनाक्रम ने शहर में बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। लोग कह रहे हैं कि “क्या इटावा की राजनीति पत्थर युग में प्रवेश कर चुकी है?” शहरवासी चिंता जता रहे हैं कि अगर राजनीति इसी तरह पत्थरों के सहारे चलेगी तो आम जनता कैसे सुरक्षित रहेगी। कहीं ऐसा न हो कि राजनीतिक कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए कार्यकर्ताओं और नेताओं को अब हेलमेट पहनकर आना पड़े।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

काकोरी कांड में गि‍रफतार हुये ज्योति‍ शंकर दीक्षि‍त और मुकुन्दीलाल

क्रान्‍ि‍तकारि‍यों  ने अपना कार्यक्रम शुरू कर दि‍या और  राजनैति‍क डकैति‍यों  का सि‍लसि‍ला जारी हुआ । 9 अगस्‍त सन्  1925  को काकोरी  कांड के रूप...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

इटावा में ज़मीन से उठकर दिलों तक पहुंचा एक नाम – भाजपा नेता शरद बाजपेयी

शरद बाजपेयी का जीवन इटावा की सामाजिक-राजनीतिक चेतना में एक प्रेरक कहानी के रूप में देखा जाता है। वे उन चुनिंदा नेताओं में शामिल...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ सिटी अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

आयुर्वेदिक चिकित्सा का सबसे विश्सनीय केंद्र पतंजलि चिकित्सालय, हर्षनगर, इटावा

पतंजलि चिकित्सालय, इटावा में सबसे पुराना और विश्वनीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय है। इस चिकित्सालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद के माध्यम से...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता: ख़बरों के माध्यम से ग्रामीण अंचल में सकारात्मक बदलाव वाले पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता इटावा में प्रभावशाली पत्रकार के रूप में प्रसिद्ध हैं। वे पत्रकारिता के क्षेत्र में 2002 में आए, उनके पास पत्रकरिता क्षेत्र का...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...