प्रभारी मंत्री ने खेल दिवस व खेल सम्मान समारोह का शुभारंभ किया

Share This

इटावा:- जिला क्रीडा अधिकारी सर्वेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि सचिव,उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर “मेजर ध्यानचंद जी का जन्म दिनांक 29 को राष्ट्रीय खेल दिवस दिनांक 29.08.2025 से 31-08-2025 तक बृहद खेल एवं फिटनेस क्रियाकलापों” के अवसर पर प्रति दिन खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा।इसी क्रम में 29 अगस्त खेल दिवस के भव्य उद्घाटन व खेल सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति,राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) में होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा उ.प्र.द्वारा किया गया।

खेल दिवस के शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि का सम्मान जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने बुके व स्मृति चिन्ह देकर किया एवं मुख्य विकास अधिकारी,अजय कुमार गौतम द्वारा सदर विधायक श्रीमती सरिता भदौरिया को बुके देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर मा.मुख्यमंत्री द्वारा टी.वी.चैनल के माध्यम से खिलाड़ियों को दिये जाने वाले लाभों के बारे में जानकारी दी।इस पावन अवसर पर प्रदेश के विभिन्न खेलों के राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।क्रीड़ाधिकारी सर्वेन्द्र सिंह चौहान ने खेल दिवस पर किये जाने वाले आयोजनों तथा खेल विभाग की गतिविधियों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।

खेल दिवस के शुभ अवसर पर सदर विधायक श्रीमती सरिता भदौरिया ने भी उत्तर प्रदेश खेल की ओर अग्रसर होने के बारे में सम्पूर्ण जानकारी साझा की।खेल दिवस समारोह में आये विशिष्ठ अतिथियों में पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, रघुराज सिंह शाक्य,जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी अन्नू गुप्ता, शिवा कान्त चौधरी व प्रशान्त राव चौबे रहे।

इस अवसर पर राष्ट्रीय/अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मान किया गया जिसमें हॉकी खेल के राकेश टन्डन, बी.एस.नेगी,नागेन्द्र सिंह, गुरुप्रीत सिंह,एस.के.सारकी,अनिल शर्मा, अशोक पाण्डे,शाहिद परवेज,अर्जुन यादव,भूपेन्द्र सिंह,अजय यादव (क्रिकेट) मो.राशिद (एथलेटिक्स), नवीन सचदेवा (फुटवॉल) पप्पू ठेरावाला,श्रीकान्त,धीरेन्द्र शर्मा, सतीश बिश्नोई आदि लोगों को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षा विभाग के युवक व महिला मंगल दलों को भी प्रोत्साहन खेल सामग्री प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति द्वारा वितरित की गई। इस अवसर पर युवा कल्याण विभाग से क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी श्री धीरेन्द्र,विकास अतुल व राजीव त्रिपाठी सहित रंजीत व सुरेन्द्र मौजूद रहे।

जिला क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा,जिसमें 29 अगस्त को हॉकी,बॉक्सिंग व बैडमिण्टन तथा 30 अगस्त को मेजर ध्यानचन्द स्पोर्ट्स कालेज सैफई में कबड्डी व एथलेटिक्स व 31 अगस्त को साइकिल रैली का आयोजन इटावा स्टेडियम में किया जायेगा। 29 अगस्त, 2025 को होने वाली प्रतियोगिताओं का समापन तथा पुरस्कार वितरण श्रीमती सरिता भदौरिया सदर विधायक के कर कमलों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर डॉ. जियाउर्रहमान,सिद्वार्थ कृष्णा, देवेन्द्र कुमार पाल,बिजेन्द्र सिंह, रूकसार बानों,राखी राठौर, सबा बानों,सुशीला,रजत,जय किशन व शिवम सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Share This
Shivam Shukla
Shivam Shuklahttps://etawahlive.com/
Almost 8 years of social media experience with social engagement preferred...
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

गोलियां चलती रहीं, ‘वंदे मातरम्’ गूंजता रहा: इटावा के तीन अमर शहीदों की शौर्य गाथा

31 मार्च 1931 की वह सुबह ताखा क्षेत्र के लिए किसी उत्सव से कम नहीं थी। नगला ढकाऊ की गलियों में खुशियों की लहर...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

इटावा भाजपा की नींव रखने वाले, अटल निष्ठा और अटूट संघर्ष की प्रतिमूर्ति स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा”

27 अक्टूबर 1954 को जन्मे स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा” उस दौर में राजनीति में सक्रिय हुए जब इटावा की धरती पर समाजवादी राजनीति का...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

Aqua Plus Super: शुद्धता, सेहत और ताज़गी का प्रतीक

Aqua Plus Super—शुद्ध जल का भरोसेमंद ब्रांड Aqua Plus Super, निर्मल फ़ूड एंड बेवरेजेज द्वारा प्रस्तुत एक उच्च-गुणवत्ता वाला पेयजल ब्रांड है। यह ब्रांड शुद्धता,...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ – बीरेश मिश्रा

बीरेश मिश्रा का जन्म जुलाई 1972 में मूंज गांव, इटावा में हुआ, जो इटावा से फर्रुखाबाद जाने वाली सड़क पर उत्तर पूर्व की ओर...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...